The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • BJP election expenditure in loksabha election 2024 three times congress loksabha and four assembly election

BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 में जितना खर्चा उसकी एक तिहाई पर भी कांग्रेस नहीं

Election Commission को दी गई जानकारी के मुताबिक, BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पार्टी प्रचार पर 1492.39 करोड़ रुपये और कैंडिडेट्स पर 245.29 करोड़ रुपये खर्च किए.

Advertisement
BJP election expenditure congress election commission
बीजेपी ने 22 जनवरी को चुनावी खर्चे का हिसाब दिया है. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
31 जनवरी 2025 (Published: 09:32 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

BJP ने 2024 के लोकसभा चुनाव (LokSabha Election 2024) लड़ने के लिए 1737.68 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. जो कि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) के पिछले लोकसभा और चार राज्यों में किए गए संयुक्त खर्च से लगभग तीन गुना ज्यादा है. कांग्रेस ने इन सभी चुनाव में कुल 584.65 करोड़ रुपये खर्च किए थे. चुनाव आयोग को दिए चुनावी खर्चे की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान BJP का खर्च 2019 के मुकाबले 37 फीसदी बढ़ गया. पिछली बार ये आंकड़ा 1264.33 करोड़ था.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग द्वारा 30 जनवरी को पब्लिश किए गए रिपोर्ट में बताया गया है कि BJP ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रचार पर 1492.39 करोड़ रुपये और कैंडिडेट्स पर 245.29 करोड़ रुपये खर्च किए. BJP के कुल चुनावी खर्च का लगभग 35 फीसदी यानी 611.50 करोड़ रुपये इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, फोन कॉल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए दिए गए विज्ञापनों में हुआ. विज्ञापन पर खर्च की गई राशि का लगभग 30 फीसदी हिस्सा गूगल इंडिया (156.95 करोड़ रुपये) और फेसबुक (24.63 करोड़ रुपये) को गया.

इसके अलावा BJP ने 168.92 करोड़ रुपये स्टार प्रचारकों की यात्रा पर खर्च किए. जिनमें BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दूसरे सीनियर नेता शामिल हैं. पार्टी ने होर्डिंग्स, कट-आउट, स्टिकर, हैंडबिल, टोपी, झंडे और साड़ियों सहित प्रचार सामग्री पर 55.75 करोड़ रुपये खर्च किए. वहीं पब्लिक मीटिंग के आयोजन पर 19.84 करोड़ रुपये खर्च हुए. पार्टी ने दो सर्वेक्षणों पर 19.58 करोड़ रुपये और 'नमो स्टॉल' पर 1.79 करोड़ रुपये खर्च करने की भी जानकारी दी है.

BJP ने अपने चुनावी खर्चे की रिपोर्ट 22 जनवरी को दी है. जो कि चुनाव आयोग की निर्धारित 90 दिन की समय सीमा से काफी बाद आई है. रिपोर्ट के साथ जमा किए गए कवर लेटर में पार्टी ने लिखा, 

हमें जानकारी जमा करने में हुई देरी के लिए खेद है.

अक्टूबर में चुनाव आयोग द्वारा पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव लड़ने पर 584.65 करोड़ रुपये खर्च किए. इस रिपोर्ट से पता चला कि पार्टी के कुल खर्च का 70 फीसदी हिस्सा विज्ञापनों पर खर्च हुआ था.

ये भी पढ़ें - केजरीवाल बोले, "यमुना को जहरीला किया", अब चुनाव आयोग ने कहा, "सबूत दो वर्ना..."

चुनाव आयोग ने 16 मार्च 2024 को लोकसभा और चार विधानसभाओं के चुनावों की घोषणा की थी. 

वीडियो: AAP के शिकायत पर चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ क्या ऑर्डर दे दिया?

Advertisement

Advertisement

()