The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • bilaspur ground water eruption viral cctv video drilling pressure incident

घर के अंदर अचानक फट पड़ी जमीन, पानी का फव्वारा छूटने लगा, सेकंडों में तबाही का Video Viral

Bilaspur Viral Video: एक घर के बरामदे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की कुछ सेकंडों की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति सीढ़ियों से बरामदे की तरफ आता है, तभी अचानक से फर्श के नीचे से जमीन से पानी का तेज फव्वारा फूट पड़ता है. जानिए क्या है पूरा मामला.

Advertisement
bilaspur ground water eruption viral cctv video drilling pressure incident
जमीन के नीचे से अचानक फट पड़ा पानी का फव्वारा. (Photo: X)
pic
सचिन कुमार पांडे
1 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 11:23 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अंग्रेजी में एक कहावत है- 'New Fear Unlocked'. हिन्दी में कहें तो, 'नया डर पैदा हो गया है'. यानी किसी प्रकार की नई आपदा या संकट, जिससे हमें नुकसान हो सकता है. इसका जिक्र इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि ऐसा ही एक New Fear Unlock हुआ है छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में. सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के मुताबिक यहां एक घर में जमीन से अचानक पानी निकल आया. वह भी थोड़ा-मोड़ा पानी नहीं, बल्कि जमीन फाड़कर स्पीड से पूरा फव्वारा ही फूट पड़ा.

पूरा मंजर डरावना और तबाही मचाने वाला है. एक घर के बरामदे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की कुछ सेकंडों की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति सीढ़ियों से बरामदे की तरफ आता है, तभी अचानक से फर्श के नीचे से जमीन से पानी का तेज फव्वारा फूट पड़ता है. 1-2 सेकंड के अंदर ही पानी छत को छूने लगता है और चारों तरफ पानी फैलते हुए दिखाई देता है.

क्या है पूरा मामला?

निश्चित ही पूरी घटना चौंकाने वाली है और डराने वाली भी है कि अब क्या जमीन से इस तरह की आफत भी निकल सकती है. सोशल मीडिया पर दी जा रही जानकारी के मुताबिक इसकी वजह हो सकती है मशीन से जमीन की ड्रिलिंग. बताया जा रहा है कि घर के पास ही कंस्ट्रक्शन का कोई काम चल रहा था. वहां पर भारी मशीनों से ड्रिलिंग यानी जमीन की खुदाई की जा रही थी. दावों के मुताबिक इसी दौरान प्रेशर बढ़ने से घर की बोरवेल पाइप फट गई. इससे जमीन में दरार आ गई और पानी का फव्वारा फूट पड़ा.

यह भी पढ़ें- बजट से पहले ही आम आदमी को लगा बड़ा झटका, LPG सिलेंडर की कीमतें 49 रुपये बढ़ीं

बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच दहशत फैल गई है. फिलहाल आकलन लगाया जा रहा है कि घटना से कितना नुकसान हुआ है. लेकिन इससे सबक जरूर मिलता है कि जमीन के नीचे किसी कंस्ट्रक्शन से जुड़े किसी भी काम में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, नहीं को छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना को बुलावा दे सकती है. 

वीडियो: मुस्लिम दुकान के बाहर 'बाबा' लिखा देख भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता, वीडियो वायरल

Advertisement

Advertisement

()