SAD नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, बोले- मान सरकार मेरी आवाज़ दबाना चाहती है
Bikram Singh Majithia Arrested: बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि वो पंजाब से जुड़े मुद्दों पर बोलना जारी रखेंगे. जबकि बिक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस अधिकारियों पर जबरन उनके घर में घुसने का आरोप लगाया.

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) को गिरफ़्तार किया गया है. इससे पहले, अमृतसर और चंडीगढ़ में मौजूद उनके आवासों पर पंजाब विजिलेंस टीम ने छापेमारी की थी.
विजिलेंस टीम ने आधिकारिक तौर पर छापेमारी का कारण नहीं बताया है. जबकि आजतक से जुड़ीं कमलजीत संधू की ख़बर के मुताबिक़, विजिलेंस ने ये कार्रवाई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत की है. दरअसल, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ पंजाब में नशे के ख़िलाफ़ चलाया जा रहा अभियान है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, SSP (विजिलेंस) लखबीर सिंह समेत लगभग 10 से 15 अधिकारी ग्रीन एवेन्यू क्षेत्र में मजीठिया के घर पहुंचे थे. छापेमारी के समय मीडियाकर्मियों को परिसर में एंट्री से कथित तौर पर रोका गया था. बिक्रम मजीठिया पर पहले भी ड्रग तस्करी का मामला दर्ज किया गया था.
गिरफ़्तारी से पहले बिक्रम ने भगवंत मान सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाया. कहा कि राज्य के लोगों से जुड़े मुद्दों पर बोलने के कारण ये किया जा रहा है. इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़, बिक्रम ने कहा,
ये भी पढ़ें- बिक्रम सिंह मजीठिया: 'माझे दा जरनैल', जिसने सिद्धू का चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया
बिक्रम ने कहा कि वो पंजाब से जुड़े मुद्दों पर बोलना जारी रखेंगे. बिक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव कौर मजीठा से विधायक हैं. उन्होंने विजिलेंस अधिकारियों पर जबरन उनके घर में घुसने का आरोप लगाया. गनीव कौर ने मीडिया से कहा,
इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पंजाब विजिलेंस टीम बुधवार, 25 जून को राज्य भर में 25 स्थानों पर छापेमारी कर रहा है. जिनमें अकेले अमृतसर में नौ जगहें शामिल हैं.
वीडियो: अरविन्द केजरीवाल पर बड़ा आरोप , बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी और बहन हरसिमरत कौर ने राज्यपाल से क्या गुहार लगाई ?

.webp?width=60)

