The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bihar Men Attack Passengers In Moving Train With Sticks To Make Reels, Arrested

रील बनाने के लिए चलती ट्रेन के यात्री को मारा, बिहार का ये वीडियो हैरान से ज्यादा परेशान करेगा

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अनुसार ये हमला सोशल मीडिया रील बनाने के लिए किया गया था.

Advertisement
Bihar Men Attack Passengers In Moving Train With Sticks To Make Reels, Arrested
RPF ने लोगों को ऐसे स्टंट करने से आगाह किया है, जिससे दूसरों की जान जोखिम में पड़ सकती है. (फोटो- स्क्रीनग्रैब)
pic
प्रशांत सिंह
1 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 1 अगस्त 2025, 07:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बिहार के भोजपुर जिले में कथित तौर पर रील बनाने के लिए दो युवकों ने चलती ट्रेन में बैठे यात्री पर डंडे से हमला कर दिया (Bihar men attack train passengers for reel). इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. RPF ने मामला सामने आते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला भोजपुर जिले के नगरी हॉल्ट के पास का है. वीडियो में एक युवक ट्रेन के गेट के पास मौजूद एक यात्री पर बिना किसी कारण हमला करता दिखाई दे रहा है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अनुसार ये हमला सोशल मीडिया पर एक रील बनाने के लिए किया गया था. अधिकारियों ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है और उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है. 

RPF ने लोगों को ऐसे स्टंट करने से आगाह किया है, जिससे दूसरों की जान जोखिम में पड़ सकती है. रेलवे पुलिस ने X पर लिखा,

Embed
Embed

अधिकारियों ने कहा कि इस वीडियो में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस भविष्य में इस तरह की हरकतों को रोकने के लिए विस्तृत कार्रवाई कर रही है.

उधर इंटरनेट पर लोगों ने इसी वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. द ग्रेट इंडिया नाम के अकाउंट से लिखा गया,

Embed
Embed

एक अन्य यूजर ने लिखा,

Embed
Embed

सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की होड़ में लोग अक्सर खतरनाक और गैर-कानूनी हरकतों को अंजाम देते हैं. इस घटना ने समाज में ऐसी प्रवृत्ति पर रोक लगाने की जरूरत को रेखांकित किया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो सोशल मीडिया पर हिट होने के लिए ऐसी हरकतें करने से बचें जो दूसरों की जान और सुरक्षा को खतरे में डालें.

वीडियो: सोशल लिस्ट: 28 जुलाई तक खतरा! इस ट्रेंड के पीछे क्या पाखंड?

Advertisement

Advertisement

()