The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bihar Bhagalpur Cop Set Out to Catch Bike Thief Became Victim of Theft Himself

चोर को तलाश रहे बिहार पुलिस के SI के घर में घुसे चोर, पिस्तौल-कारतूस, सोना, लैपटॉप सब ले उड़े

SI कन्हैया कुमार जब घर पर ही थे तभी उनको एक बाइक चोरी की जानकारी मिली. इसके बाद वो जल्दबाजी में घर से निकले और अपनी बंदूक और गोलियां साथ ले जाना भूल गए. FIR में बताया गया है कि सब-इंस्पेक्टर ड्यूटी के बाद जब घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था.

Advertisement
Bihar Bhagalpur News
पुलिसवाले की लापरवाही के लिए विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी. (सांकेतिक तस्वीर: AI)
pic
रवि सुमन
6 मार्च 2025 (अपडेटेड: 9 मार्च 2025, 11:56 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बाइक चोर की तलाश में लगा एक पुलिसकर्मी खुद ही चोरी का शिकार हो गया. घटना बिहार (Bihar) के भागलपुर की है. सब-इंस्पेक्टर कन्हैया कुमार ने बताया है कि 2 मार्च की रात को वो गश्ती ड्यूटी पर थे. उस दौरान उन्हें शौच जाने की जरूरत महसूस हुई. वो अपने किराए के घर में लौटे. उन्होंने अपनी सर्विस पिस्तौल और 35 राउंड कारतूस को अलमारी में रख दिया.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कन्हैया जब घर पर ही थे तभी उनको एक बाइक चोरी की जानकारी मिली. इसके बाद वो जल्दबाजी में घर से निकले और अपनी बंदूक और गोलियां साथ ले जाना भूल गए. FIR में बताया गया है कि सब-इंस्पेक्टर ड्यूटी के बाद जब घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था. घर में तोड़फोड़ भी की गई थी. 

ये भी पढ़ें: चोरों ने मांगी मन्नत, फिर चोरी में मिले 12 लाख रुपये तो एक लाख का दान दिया और कराया भंडारा!

कन्हैया अपने फ्लैट में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं, लेकिन घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. अंदर के कमरे का ताला भी टूटा हुआ था. भीतर जाने पर पता चला कि उस अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था, जिसमें बंदूक रखी गई थी. कन्हैया ने बताया कि उनकी सर्विस पिस्तौल, 35 राउंड कारतूस, एक सरकारी लैपटॉप और एक निजी लैपटॉप गायब थे. कुछ आभूषणों की भी चोरी की गई थी. इनमें एक सोने की चेन, एक लॉकेट, एक अंगूठी और कुछ चांदी के बर्तन शामिल हैं. सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि करीब पांच हजार रुपये कैश और उनकी पत्नी के स्कूल-कॉलेज के सर्टिफिकेट्स भी चोरी हो गए.

ये भी पढ़ें: चोरी के क्रेडिट कार्ड से ली लॉटरी, जीते साढ़े चार करोड़, फिर फंसा ऐसा पेच, फूटी कौड़ी भी नहीं मिल रही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. चोरी हुए हथियार और अन्य सामानों को बरामद करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिसवाले की लापरवाही के लिए विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.

वीडियो: गोधरा कांड का आरोपी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार

Advertisement

Advertisement

()