The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bhopal Engineering student beaten to death by policemen mp police

इंजीनियरिंग छात्र को पुलिसवालों ने बीच सड़क पीटा, पैंक्रियाज में चोट से कुछ घंटे बाद मौत, वीडियो वायरल

भोपाल में पुलिसवालों ने इंजीनियरिंग छात्र की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. वीडियो में एक पुलिसकर्मी छात्र को डंडे से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा पकड़े हुए है. क्या है पूरा मामला?

Advertisement
Bhopal Engineering student beaten to death by policemen
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है (फोटो: आजतक)
pic
अर्पित कटियार
11 अक्तूबर 2025 (अपडेटेड: 11 अक्तूबर 2025, 12:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक 22 साल के इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोप है कि देर रात जब वह पार्टी से लौट रहा था, तभी दो पुलिसवालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी छात्र को डंडे से पीटते हुए दिख रहे हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान उदित के तौर पर हुई है, जो भोपाल के TIT (टेक्नोक्रेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) कॉलेज में बीटेक का छात्र था. उदित के पिता BHEL में कर्मचारी हैं, मां शिक्षिका हैं और बहनोई बालाघाट ‘एंटी नक्सल यूनिट’ में DSP के पद पर तैनात हैं. उदित के एक दोस्त ने घटना को याद करते हुए बताया कि सारे दोस्त गुरुवार, 9 अक्टूबर की रात इंद्रपुरी में एक पार्टी में गए थे. आगे बताया,

Embed

उदित के दोस्त ने बताया कि इसके बाद उन्होंने लड़ाई की आवाजें सुनीं और जब उनके दोस्त मौके पर पहुंचे तो उदित की शर्ट फटी हुई थी और उसके शरीर पर जख्म थे, खासकर उसके सिर पर. घटना के एक कथित वीडियो में एक पुलिसकर्मी उसे डंडे से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा उसे पकड़े हुए है.

दोस्त ने आरोप लगाया कि पुलिसवाले 10 हजार रुपये मांग रहे थे. उन्हें काफी समझाने के बाद उदित को कार में बैठाया. आगे बताया, 

Embed

ये भी पढ़ें: पुलिस कस्टडी में पिटाई और टॉर्चर से एक और मौत का आरोप, दो पुलिसवालों पर FIR

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या पता चला?

आजतक से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को भोपाल एम्स में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें खुलासा हुआ कि उदित की मौत गंभीर चोटों की वजह से हुई है. उदित के पैंक्रियाज (अग्नाशय) में गहरी चोटें पाई गईं, जिससे उसकी मौत हुई. शुरुआती जांच में पुलिस ने हार्ट अटैक की आशंका जताई थी.

जानकारी के अनुसार, उदित तीन दिन पहले ही बेंगलुरु से भोपाल अपने कॉलेज से कुछ दस्तावेज लेने आया था. भोपाल (जोन 2) के DCP विवेक सिंह ने बताया कि इस मामले में कांस्टेबल संतोष बामणिया और सौरभ आर्य को निलंबित कर दिया गया है. और मामले की जांच की जा रही है. 

वीडियो: ससुराल जा रहा था व्यक्ति; भीड़ ने रास्ते में ही पीट-पीट कर मार डाला

Advertisement

Advertisement

()