The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bhoapal Landlord Commits Suicide 3 Months After Death of MBBS Student Madhya Pradesh

MBBS छात्रा सुसाइडः 3 महीने बाद मकान मालिक ने भी दी जान, पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए

विजय की पत्नी करुणा राठौर का आरोप है कि छात्रा के परिजनों और पुलिस की कार्यप्रणाली की वजह से विजय तनाव में रहते थे. इसी वजह से उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम भी उठाया. करुणा ने छात्रा के परिजनों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रा के परिजन उनके पति पर हत्या का झूठा आरोप लगा रहे थे.

Advertisement
pic
pic
प्रगति पांडे
| रवीश पाल सिंह
10 मई 2026 (पब्लिश्ड: 04:47 PM IST)
Bhopal, Madhya Pradesh
MBBS छात्रा की मौत के मकान मालिक ने की आत्महत्या. (फोटो-)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में MBBS छात्रा के सुसाइड करने के तीन महीने के बाद उसके मकान मालिक ने भी आत्महत्या कर ली. मृतक की पत्नी ने पुलिस और मृतक छात्रा के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मृतक की बेटी के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है. घटना भोपाल के कोहेफिजा इलाके की है. इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार, 10 मई की देर रात विजय राठौर नाम के शख्स ने आत्महत्या कर ली. 

विजय के घर में किराए पर रहने वाली 19 साल की रोशनी ने तीन महीने पहले आत्महत्या कर ली थी. रोशनी MBBS की छात्रा थी. विजय की पत्नी करुणा राठौर का आरोप है कि छात्रा के परिजन और पुलिस के बर्ताव की वजह से विजय तनाव में रहते थे. इसी वजह से उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया. करुणा ने छात्रा के परिजनों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रा के परिजन उनके पति पर हत्या का झूठा आरोप लगा रहे थे. पुलिस भी बयान के नाम पर पति को बार-बार थाने बुलाती थी, जिससे वो बेहद तनाव में रहते थे.

करुणा के मुताबिक, विजय ने कई बार इसका जिक्र भी किया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वो (विजय) इतना बड़ा कदम उठा लेंगे. इसी साल फरवरी में गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा रोशनी ने कोहेफिजा में किराए के मकान में आत्महत्या कर ली थी.

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग मां की सांसें धीमी हुईं, परिवार ने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली, फिर…

इसके बाद मेडिकल छात्रों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बड़ा प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने SIT का गठन किया था. SIT ने मृतक छात्रा के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करवाई तो, उसमें एक सुसाइड नोट मिला था. इसमें रोशनी ने MBBS की कठिन पढ़ाई और मानसिक दबाव का जिक्र किया था.

पुलिस ने विजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है. 

वीडियो: सुप्रीम कोर्ट Female Genital Mutilation पर चर्चा के दौरान वकील पर क्यों भड़का?

Advertisement

Advertisement

()