The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bengaluru Stampede Deceased Father Crying Over Grave in Hassan Karnataka Viral Video

'मैं भी यहीं रहूंगा...', बेटे की कब्र से लिपटकर रो पड़े पिता, वीडियो देख कलेजा फट जाएगा!

बेंगलुरु भगदड़ में 21 साल के भूमिक लक्ष्मण की भी जान चली गई थी. अब एक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर किसी का भी कलेजा फट जाए! इसमें भूमिक के पिता को उनकी कब्र पर बेसुध होकर रोते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement
Bengaluru Stampede Victim Father Video Karnataka Hassan
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
pic
रवि सुमन
8 जून 2025 (पब्लिश्ड: 08:36 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बेगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ (Bengaluru Stadium Stampede) में 11 लोगों की मौत हो गई. इस भगदड़ में 21 साल के भूमिक लक्ष्मण की भी जान चली गई. इसके बाद से उनके पिता बीटी लक्ष्मण पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. एक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर किसी का भी कलेजा फट जाए! इसमें उनको अपने बेटे की कब्र पर बेसुध होकर रोते हुए देखा जा सकता है.

मृतक के पिता अपने बेटे की कब्र के पास से हटने से इनकार करते हैं. वीडियो में वो जमीन पर लेटे हुए हैं और रोते हुए कह रहे हैं,

Image embed

वो आगे कहते हैं,

Image embed

इस दौरान कई लोग उनको सांत्वना देते नजर आए. दो लोगों ने उन्हें धीरे से उठाया और उन्हें खड़ा करने की कोशिश की.

इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है. कर्नाटक भाजपा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने लिखा है कि सिद्धारमैया और शिवकुमार ने राजनीतिक लाभ के लिए भीड़ संभालने वाली बुनियादी व्यवस्थाओं को नजरअंदाज किया.

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु भगदड़ पर हाई कोर्ट के इन 9 सवालों के जवाब दे पाएगी कर्नाटक सरकार?

कर्नाटक भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक्स पर लिखा,

Image embed

Image embed
कर्नाटक भाजपा का एक्स पोस्ट.

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष का इस्तीफा, FIR में दोनों के नाम

IPL में RCB की जीत के बाद 3 जून को एक विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था. इसी दौरान भगदड़ मची. कर्नाटक सरकार ने मृतकों के परिवार को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी. 7 जून को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसे बढ़ाकर 25-25 लाख रुपये कर दिया.

वीडियो: बेंगलुरु भगदड़: KSCA के अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, क्या है पीछे की वजह?

Advertisement

Advertisement

()