The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Bengaluru Road Rage Case: FIR Against IAF Officer Wing Commander For Assaulting Biker

CCTV से 'पोल' खुलने के बाद बुरा फंसे IAF अफसर, FIR दर्ज

Bengaluru Road Rage Case: IAF Officer Shiladitya Bose के खिलाफ सोमवार 21 अप्रैल को FIR आधार पर दर्ज की गई है. शिकायत देने वाला बाइकर विकास है. जिसकी बोस ने पिटाई की थी. बोस फिलहाल कोलकाता में हैं. बेंगलुरु पुलिस जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी.

Advertisement
pic
22 अप्रैल 2025 (अपडेटेड: 22 अप्रैल 2025, 01:11 PM IST)
Bengaluru Road Rage Case: FIR Against IAF Officer Wing Commander For Assaulting Biker
वायरल वीडियो में शख़्स की पिटाई करते दिख रहे हैं विंग कमांडर. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बेंगलुरु में इंडियन एयरफोर्स (IAF) अधिकारी के मारपीट मामले में ट्विस्ट आने के बाद अब विंग कमांडर (Wing Commander) पर केस दर्ज किया गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विंग कमांडर शिलादित्य बोस (Wing Commander Shiladitya Bose) पर कथित तौर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. कई अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं.

रिपोर्ट में बेंगलुरु ईस्ट के DCP डी देवराज के हवाले बताया गया कि बोस पर FIR सोमवार 21 अप्रैल को शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है. शिकायत देने वाला बाइकर विकास है जिसकी बोस ने पिटाई की थी. बोस फिलहाल कोलकाता में हैं. बेंगलुरु पुलिस जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी.

यह भी पढ़ेंः IAF विंग कमांडर का खून से सना वीडियो वायरल, युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 115 (2) (मर्ज़ी से चोट पहुंचाना), 304 (स्नैचिंग), 324 (उत्पात) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत दर्ज की गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ के दौरान विकास ने पुलिस को बताया कि हमला उस पर किया गया था न कि विंग कमांडर पर. विकास ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने दोस्त की बाइक लौटाने जा रहा था. सुबह क़रीब 6:20 पर विंग कमांडर की कार ने उसकी बाइक को टक्कर मारी थी. 

क्या है पूरा मामला

विंग कमांडर शिलादित्य बोस का आरोप है कि जब वे अपनी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता दत्ता के साथ बेंगलुरु एयरपोर्ट जा रहे थे, तो रास्ते में कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की. इससे IAF अधिकारी के चेहरे और माथे पर चोट लगी और खून निकलने लगा. पुलिस ने भी मामले की तस्दीक़ की थी. लेकिन 21 अप्रैल को एक CCTV फुटेज वायरल हुआ जिसमें पूरी कहानी विंग कमांडर के आरोपों के विपरीत नज़र आई.

यह भी पढ़ेंःIAF अफसर ने थे लगाए मारपीट के आरोप, मगर CCTV फुटेज में तो कुछ और ही दिखा!

CCTV फुटेज में  विंग कमांडर शिलादित्य बोस एक शख्स को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं. वह उसे लात-घूंसों से मारते हैं. आसपास के लोग बीच-बचाव करने आते हैं. बावजूद इसके वह नहीं रुकते.

अब जो दावे IAF अधिकारी की तरफ से किए गए, उनमें झोल नजर आता है. दी लल्लनटॉप किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. पुलिस की जांच में ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी. 

वीडियो: वायुसेना के अफसर से मारपीट, विंग कमांडर ने वीडियो में क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()