प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को 'आई लव यू' कहा, चप्पलों से पीट दिए गए
घटना के वक्त प्रोफेसर क्लास में पढ़ाई करा रहे थे. लेकिन पढ़ाते-पढ़ाते एक छात्रा को प्रपोज करने की भूमिका बनाने लगे. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रोफेसर ने भरी क्लास में दावा किया कि एक छात्रा ने उन्हें प्रपोज किया था जिससे को इनकार नहीं कर पाए. इसलिए आज सबके सामने उसे प्रपोज कर रहे हैं.

कर्नाटक के एक मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने प्रोफेसर की चप्पलों से पिटाई कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने भरी क्लास में एक छात्रा को प्रपोज किया था और इसी खुशी में क्लास में चॉकलेट बांटने की बात कही. लेकिन छात्रा ने प्रोफेसर के दावे को झूठा बताया. इसके बाद हंगामा हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा.
इंडिया टुडे से जुड़े नागार्जुन द्वारकानाथ की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला बेंगलुरु स्थित एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है. आरोपी प्रोफेसर की पहचान अब्दुल मोहम्मद के तौर पर हुई है. घटना के वक्त प्रोफेसर क्लास में पढ़ाई करा रहे थे. लेकिन पढ़ाते-पढ़ाते एक छात्रा को प्रपोज करने की भूमिका बनाने लगे. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रोफेसर ने भरी क्लास में दावा किया कि छात्रा ने उन्हें प्रपोज किया था जिससे वो इनकार नहीं कर पाए. इसलिए आज सबके सामने उसे प्रपोज कर रहे हैं.
इतना कहने के बाद उन्होंने क्लास में छात्रा को “आई लव यू” बोल दिया. लेकिन छात्रा ने इस पर आपत्ति जताई. इसके बाद दोनों में तीखी बहस होने लगी. वायरल वीडियो में प्रोफेसर छात्रा से सवालिया लहजे में कह रहे हैं, “क्या तुमने मुझे आई लव यू नहीं कहा था?” छात्रा ने प्रोफेसर के सवाल को साफ खारिज कर दिया.
छात्रा ने कहा अगर तुम्हें इस बारे में बात करनी है, तो प्रिंसिपल ऑफिस में बात होगी. और पूरा बैच तुम्हारे साथ चलेगा. छात्रा के इतना कहने के बाद प्रोफेसर वहां से खिसकने लगे. साथ ही एक शख्स को पूरी क्लास में चॉकलेट बांटने को बोल गया. बाद में एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं का एक ग्रुप प्रोफेसर को चप्पलों से मारते हुए नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव की 'सेहत' देखेंगे डॉक्टर? EC ने 48 सीनियर फैकल्टी को ड्यूटी पर लगाया
इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई जो हर तरह से जांच कर रही है. खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई.
वीडियो: 6 साल की हिंद रजब की रूह कंपा देने वाली क्या कहानी है?

.webp?width=60)

