चिन्मय कृष्ण दास के समर्थन में आईं शेख हसीना, तुरंत रिहा करने की मांग की
शेख हसीना ने कहा कि सभी समुदायों के लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.

बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास ‘ब्रह्मचारी’ (Chinmoy Krishna Das Bangladesh) को गिरफ्तार किए जाने का मामला अभी थमता नहीं दिख रहा है. कृष्ण दास बांग्लादेश सनातन जागरण मंच के प्रवक्ता और चटगांव में पुंडरीक धाम के प्रमुख हैं. उन्हें बांग्लादेश के ‘राष्ट्रीय झंडे का अपमान’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. मामले को लेकर अब बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का बयान भी आया है (Sheikh Hasina on Chinmoy Krishna Das). उन्होंने कहा है कि चिन्मय दास को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए. साथ ही हसीना ने लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात भी कही है.
बांग्लादेश अवामी लीग की तरफ से 28 नवंबर को एक फेसबुक पोस्ट में चटगांव में एक वकील की हत्या करने वालों को सजा देने की बात कही गई. पार्टी ने पूर्व पीएम हसीना की तरफ से लिखा है,
हसीना ने अपने देश के लोगों से अपील की कि वो इस तरह के आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ एकजुट हों. उन्होंने कहा,
चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बारे में शेख हसीना ने लिखा,
हिंदू मंदिरों में तोड़-फोड़ पर भारत सरकार ने क्या कहा?इस बीच भारत ने भी बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हुए हमलों को लेकर बयान दिया है. मंदिरों में तोड़-फोड़ की घटनाओं को लेकर 28 नवंबर को राज्यसभा में पूछे गए सवाल पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा,
मंत्रालय ने आगे कहा कि अल्पसंख्यकों सहित बांग्लादेश के सभी नागरिकों के जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार की है.
वीडियो: Bangladesh: ISCKON के चिन्मय दास की जमानत याचिका खारिज, पूरे देश में हिंसा

.webp?width=60)

