यूपी के लिफाफे वाले SDM हटा दिए गए, ये वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश
Auraiya SDM Viral Video: जिलाधिकारी ने कहा है कि लिफाफे का राज और सरकारी ऑफिस के वीडियो को वायरल करने वाले का पता जल्द ही लगा लिया जाएगा. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

उत्तर प्रदेश के औरैया के SDM राकेश कुमार को उनके पद से हटाकर, जिला मुुख्यालय से अटैच कर दिया गया है. राकेश कुमार के ऑफिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Auraiya SDM Video) हुआ था. इसमें देखा गया था कि मंडी सचिव हरविलास यादव उनकी टेबल के दराज में सफेद रंग का एक लिफाफा रखते हैं और वापस अपनी कुर्सी पर बैठ जाते हैं.
औरैया SDM के वायरल वीडियो में क्या दिखा?इस दौरान SDM को अपनी कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाते देखा जा सकता है. दो अन्य लोग भी वहां मौजूद थे, जिनके पास फाइलें थीं. एक व्यक्ति फाइल बांधता है और SDM को नमस्ते करके बाहर चला जाता है. दूसरा व्यक्ति भी बाहर चला जाता है. इसके तुरंत बाद हरविलास यादव SDM की कुर्सी की तरफ आते हैं और दराज में लिफाफा डालकर चले जाते हैं.
थोड़ी देर बाद SDM बाहर जाते हैं, फिर चपरासी को बुलाते हैं और उनसे एसी बंद करने को कहते हैं. इसी दौरान वो दराज से लिफाफा निकालकर पैंट की जेब में रख लेते हैं. वायरल फुटेज में घटना की तारीख 15 जून 2024 लिखी है. वीडियो देखें-
वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले का संज्ञान लिया. उन्होंने तत्काल प्रभाव से राकेश कुमार को औरैया के SDM पद से हटा दिया है. उनकी जगह अजय आनंद वर्मा को नया SDM बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: IAS अधिकारी व्यापारी से 10 लाख की घूस लेते गिरफ्तार, बड़ा माल घर में छिपा था!
SDM के खिलाफ जांच के आदेशवीडियो को गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र को मामले की जांच सौंपी गई है. अपर जिलाधिकारी ने बताया,
जिलाधिकारी ने कहा है कि लिफाफे का राज और सरकारी ऑफिस के वीडियो को वायरल करने वाले का पता जल्द ही लगा लिया जाएगा. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो: रिश्वत की पहली किश्त लेते पकड़े गए विधायक, ACB ने ये बताया

.webp?width=60)


