The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • attack train going jhansi to prayagraj amid mahakumbh

प्रयागराज जा रही ट्रेन पर पथराव और तोड़फोड़, गेट ना खोलने पर हुआ बवाल

Attack on Train: ट्रेन झांसी से प्रयागराज जा रही थी. बताया गया कि कुछ लोगों की भीड़ ने ट्रेन पर हमला किया गया. हमले के समय ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
attack  train going jhansi to prayagraj amid mahakumbh
झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर हरपालपुर स्टेशन पर हमला किया गया.
pic
प्रमोद कुमार गौतम
font-size
Small
Medium
Large
28 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 28 जनवरी 2025, 12:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रयागराज जा रही एक ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है. घटना झांसी जिले की है. बताया गया कि कुछ लोगों की भीड़ ने ट्रेन पर हमला किया गया. हमले के समय ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि इन दिनों प्रयागराज जाने वाली हर ट्रेन में महाकुंभ के चलते भारी भीड़ देखी जा रही है.

आजतक के मुताबिक, मामला झांसी मंडल के हरपालपुर स्टेशन का है. हमलावरों ने न सिर्फ पथराव किया बल्कि ट्रेन में तोड़फोड़ भी की. बाहर खड़ी भीड़ ने ऐसा हमला किया कि ट्रेन के भीतर बैठे लोग दहशत में आ गए. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. 

Image embed

वीडियो के मुताबिक, भीड़ में शामिल कई लोग ट्रेन की बोगी पर पथराव करते दिख रहे हैं. भीड़ में शामिल लोग ट्रेन में घुसने की कोशिश कर रहे थे. अंदर घुस न पाने के चलते तोड़फोड़ और पथराव किया गया. बोगी के गेट और खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया गया.

ABP की ख़बर के मुताबिक, घटना की वजह से रेलवे के ट्रैफिक पर काफी असर पड़ा. इसकी वजह से कई ट्रेनें लेट हुई. रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. छतरपुर सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया,

Image embed

गौरतलब है कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है. इस दिन पर संगम में डुबकी लगाने का विशेष महत्व है. करोड़ों की संख्या में भक्त प्रयागराज पहुंच रहे हैं. ऐसे में भीड़ को मैनेज करना एक बेहद जटिल और चुनौती भरा काम है. घटना के बाद कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए खास तैयारी

इससे पहले महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन पर पथराव हुआ था. ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन प्रयागराज में भी रुकती है. इस ट्रेन में कुंभ मेले (Prayagraj Kumbh 2025) में जाने वाले भी काफी यात्री थी. कुंभ मेले में जाने वाले कई यात्रियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. इस मामले में FIR दर्ज की गई थी. घटना प्रयागराज ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के B6 कोच में हुई थी. इसमें 13 लोग -महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु- सवार थे. ट्रेन में करीब 45 पर्सेंट लोग महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे थे. सेंट्रल रेलवे और पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

वीडियो: 'स्काई फोर्स' अक्षय कुमार की हिट फिल्म कमबैक करवाकर मानेगी!

Advertisement

Advertisement

()