The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • coldplay singer chris-martin dakota johnson at mahakumbh holy dip

महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे Coldplay के लीड सिंगर, मौनी अमावस्या के लिए खास तैयारी

Prayagraj Mahakumbh 2025: महा आयोजन में शामिल होने हॉलीवुड के सेलिब्रिटीज़ भी पहुंच रहे हैं. फेमस ब्रिटिश बैंड Coldplay के लीड सिंगर Chris Martin भी 27 जनवरी को महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे.

Advertisement
coldplay singer chris martin dakota johnson at mahakumbh holy dip
महाकुंभ में क्रिस मार्टिन, डकोटा जॉनसन. (फोटो- आजतक)
pic
रिदम कुमार
28 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 3 अप्रैल 2025, 11:26 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Prayagraj में चल रहे Mahakumbh में नेता, मंत्रियों समेत कई सिलेब्रिटी पहुंच रहे हैं. अब इस महा आयोजन में शामिल होने हॉलीवुड के सेलिब्रिटीज़ भी पहुंच रहे हैं. फेमस ब्रिटिश बैंड Coldplay के  लीड सिंगर Chris Martin भी 27 जनवरी को महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे. 

आजतक की ख़बर की मुताबिक, क्रिस मार्टिन और हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ में पहुंचे थे. न्यूज़ एजेंसी ANI ने उनसे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया. इसमें वे मीडिया से बात करते नज़र आ रहे हैं. वह अपनी कार में बैठे हैं. मीडिया को बाइट देते हुए क्रिस मस्ती भरे मूड में अपनी जीभ निकालते हुए दिखते हैं. इसके बाद उन्होंने विक्ट्री का साइन भी बनाया. क्रिस और डकोटा दोनों भगवा रंग के कपड़े पहने हुए थे. कोल्डप्ले के फाउंडर और लीड सिंगर अहमदाबाद में इंडिया टूर का अपना आखिरी कॉन्सर्ट करने के बाद कुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे थे.

मौनी अमावस्या के मद्देनज़र हाई अलर्ट

29 जनवरी को मौनी अमावस्या है. संगम में इस दिन के स्नान का विशेष महत्व है. इसे लेकर प्रशासन भी मुस्तैद है. दैनिक भास्कर के मुताबिक, महाकुंभ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सोमवार देर रात अधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. मौनी अमावस्या पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को मैनेज करने को लेकर मीटिंग में चर्चा हुई. मेले में AI कैमरों से कड़ी निगरानी की जा रही है.

10 करोड़ लोगों के पहुंचने की उम्मीद

अधिकारियों के अनुसार, मौनी अमावस्या पर लगभग 10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम पहुंचने की उम्मीद है. महाकुंभ में पांटून पुलों के बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई श्रद्धालुओं का कहना है कि पुलों को बिना किसी सूचना के ही बंद कर दिया जा रहा है. कभी-कभी इन पुलों को अचानक खोल दिया जाता है. पुल के बंद हो जाने से श्रद्धालुओं को दूसरे रास्तों से घूमकर जाना पड़ता है.

संगम में उमड़ा जनसैलाब. (फोटो- पीटीआई)

हेमा मालिनी ने भी संगम में लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी संगम में डुबकी लगाने पहुंचीं. यूपी सरकार ने एक बयान में कहा कि अभिनेत्री और मथुरा (उत्तर प्रदेश) से सांसद हेमा मालिनी ने प्रयागराज में प्रभु प्रेमी संघ कुंभ कैंप में जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के साथ आध्यात्मिक बैठक की और उनका आशीर्वाद लिया.  

प्रयागराज में महाकुंभ में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज के साथ मथुरा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी. (फोटो- X)

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई. संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि मेरे लिए, भारत की समृद्ध संस्कृति के पावन पर्व महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में स्नान करना, तीर्थस्थल प्रयागराज में आध्यात्मिक और मानसिक चेतना को जागृत करने का अनुभव है। मां गंगा की अविरल धारा इस देश की पवित्र भावना का प्रतीक है. इस आयोजन की भव्यता और दिव्यता अत्यंत ऊर्जावान है.

वीडियो: खर्चा-पानी: देश के बजट के पीछे वे छह लोग कौन?

Advertisement

Advertisement

()