The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • assam bhupen bora to join bjp on 22 february claims himanta biswa sarma

कांग्रेस छोड़ने वाले भूपेन बोरा के घर हिमंता की आरती उतारी गई, अब बीजेपी में शामिल होंगे

Himanta Biswa Sarma Bhupen Borah के घर भी गए थे, जहां उनकी पत्नी और बेटे ने सीएम का आरती से स्वागत किया था.

Advertisement
assam bhupen bora to join bjp on 22 february claims himanta biswa sarma
हिमंत बिस्वा (दाएं) ने दावा किया है भूपेन बोरा (बाएं) भाजपा में शामिल होंगे. (Photo: File/ITG)
pic
सचिन कुमार पांडे
18 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 18 फ़रवरी 2026, 11:55 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा के इस्तीफे और मान मनौव्वल के बीच मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि भूपेन 22 फरवरी को BJP में शामिल होंगे. वहीं भूपेन बोरा ने कहा है कि वह बुधवार, 18 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. माना जा रहा है कि इसमें वह अपने आगे की योजना के बारे में बता सकते हैं और BJP में जाने का ऐलान भी कर सकते हैं. 

इससे पहले मंगलवार, 17 फरवरी को दिन में हिमंता सरमा भूपेन बोरा के घर पर भी गए थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार बोरा के घर पर उनकी पत्नी और बेटे ने हिमंता का आरती से स्वागत किया था. इसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए ऐलान किया कि भूपेन 22 फरवरी को BJP में शामिल होंगे. उन्होंने कहा,

Image embed

हिमंता सरमा ने आगे कहा कि भूपेन बोरा ने कांग्रेस में लंबे समय तक संघर्ष किया है. उन्हें अब BJP में वह करने के लिए प्लेटफॉर्म मिलेगा, जो वह करना चाहते हैं. इधर भूपेन बोरा ने कहा है कि वह 18 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट करेंगे. हिमंता बिस्वा के घर आने के बाद उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, 

Image embed
Image embed

कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

मालूम हो कि भूपेन बोरा ने सोमवार, 16 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि पार्टी आलाकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश भी की गई थी. इसके बाद भूपेन बोरा ने अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए समय मांगा था. लेकिन हिमंता सरमा के दावे से लगता है कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ BJP में जाने का मन बना लिया है. 

यह भी पढ़ें- अजित पवार के प्लेन क्रैश की हो CBI जांच, पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने उठाई मांग

हिमंता बिस्वा सरमा ने पहले यह भी कहा था कि भूपेन बोरा के लिए BJP के दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं. साथ ही यह भी वादा किया था कि वह उन्हें सुरक्षित सीट से विधानसभा चुनाव जिताने में मदद करेंगे. बताते चलें कि भूपेन बोरा 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस के प्रेसिडेंट थे. इसके बाद पिछले साल गौरव गोगोई को उनकी जगह पार्टी की राज्य ईकाई का प्रमुख बनाया गया था. फिलहाल राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भूपेन बोरा का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

वीडियो: राजधानी: कांग्रेस नेता भूपेन बोरा क्या BJP में होंगे शामिल?

Advertisement

Advertisement

()