The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Asaduddin Owaisi slams pakistan again call for strict action against him

ओवैसी ने फिर साधा पाकिस्तान पर निशाना, बोले- ‘हर दो महीने में लोग मरेंगे क्या?’

AIMIM चीफ Asaduddin Owaisi ने एक बार फिर से पाकिस्तान को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि Pakistan को समझाने का समय पूरा हो चुका है. अब वक्त सोचने का नहीं बल्कि जवाब देने का है. नहीं तो हर दो या छह महीने में ये लोग आम लोगों को ऐसे ही मारते रहेंगे.

Advertisement
Asaduddin Owaisi AIMIM bihar pakistan narendra modi
असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर से पाकिस्तान पर निशाना साधा है. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
5 मई 2025 (पब्लिश्ड: 12:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लगातार पाकिस्तान (Pakistan) पर हमलावर हैं. बिहार (Bihar) में एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने पाकिस्तान को बेशर्म करार दिया. और कहा कि अब पाकिस्तान को समझाने का नहीं बल्कि सजा देने का वक्त है.

असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के ढाका में एक रैली में स्पीच देते हुए कहा, 

Embed

पाकिस्तान द्वारा सबूत मांगे जाने पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, 

Embed

ओवैसी ने केंद्र सरकार से पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को शहीद का दर्जा देने की मांग की है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीड़ित परिवारों की भावनाओं का आदर करने और उनको उचित सम्मान देने की मांग की है.

ये भी पढ़ें - कांग्रेस नेता अजय राय ने Rafale को बताया खिलौना, पाकिस्तानी मीडिया ने कवर किया तो BJP ने घेर लिया

ओवैसी ने भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विजय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पति को खोने के बावजूद मुसलमानों और कश्मीरियों के प्रति नफरत नहीं दिखाई. उन्होंने सिर्फ शांति और न्याय की मांग की. ये बयान उन लोगों के लिए एक संदेश है जो देश में हिंदू-मुस्लिम जहर घोलते हैं. उन्होंने आगे कहा कि देश को इस समय नफरत नहीं बल्कि शांति और एकता की जरूरत है. ये देश तभी मजबूत रहेगा जब लोग प्यार और भाईचारे को बढ़ावा देंगे.

वीडियो: "पाकिस्तानी मुसलमान को भाई समझते हैं या नहीं..." ओवैसी से इस लड़के ने पूछा सवाल, वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

Advertisement

()