The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Arvind Kejriwal summoned by Haryana court over Yamuna water poisoned claim

'यमुना में जहर' बोल हर तरफ से घिरे अरविंद केजरीवाल को अब कोर्ट का नोटिस

इससे पहले चुनाव आयोग ने केजरीवाल से उनके दावे को लेकर सबूत मांगे थे. आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री से आज रात 8 बजे तक अपना जवाब देने को कहा था. इस बीच केजरीवाल ने इंडिया टुडे को बताया कि दिल्ली में यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर 7 पार्ट प्रति मिलियन (PPM) है, जो कि एक खतरनाक स्तर है.

Advertisement
Arvind Kejriwal summoned by Haryana court over Yamuna water poisoned claim
कोर्ट ने अपने आदेश में केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों के पीछे का कारण बताने को भी कहा है. (फोटो- PTI)
pic
प्रशांत सिंह
29 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 29 जनवरी 2025, 09:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल एक नए कानूनी पछड़े में फंस गए हैं. हरियाणा की एक अदालत ने केजरीवाल को उनके उस दावे पर समन जारी किया है जिसमें उन्होंने हरियाणा सरकार पर दिल्ली की जलापूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया था. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दावा किया था कि हरियाणा सरकार यमुना में 'जहर' घोल रही है.

इस बयान के बाद 29 जनवरी को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सोनीपत की कोर्ट ने केजरीवाल नोटिस जारी कर 17 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया है. नोटिस में कहा गया है कि अगर केजरीवाल ऐसा करने में विफल रहते हैं तो कानून के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कोर्ट ने अपने आदेश में केजरीवाल के अपने द्वारा लगाए गए आरोपों के पीछे का कारण बताने को भी कहा है. साथ ही इन दावों की पुष्टि के लिए एक रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है.

cjm
केजरीवाल ऐसा करने में विफल रहते हैं तो कानून के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
चुनाव आयोग ने भी जवाब मांगा था

इससे पहले चुनाव आयोग ने केजरीवाल से उनके दावे को लेकर सबूत मांगे थे. आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री से आज रात 8 बजे तक अपना जवाब देने को कहा था. वहीं 29 जनवरी को केजरीवाल ने इंडिया टुडे को बताया कि दिल्ली में यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर 7 पार्ट प्रति मिलियन (PPM) है, जो कि एक खतरनाक स्तर है.

केजरीवाल ने कहा कि 7 PPM अमोनिया ‘जहर’ के बराबर है. उन्होंने अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार नदी को प्रदूषित कर रही है, जिससे दिल्ली में रहने वालों का जीवन खतरे में पड़ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सार्वजनिक रूप से यमुना का पानी पीने की चुनौती भी दे दी.

नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पिया

विवाद के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 जनवरी को यमुना नदी पहुंच गए. वहां उन्होंने नदी का पानी पीने का दावा कर केजरीवाल के दावों को गलत साबित करने की कोशिश की. उनका एक वीडियो भी सामने आया जिसमें सीएम पानी पी रहे हैं. हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से दावा किया गया कि सीएम सैनी ने पानी नही पिया, बस पीने की 'एक्टिंग' की है.

वहीं नायब सिंह सैनी ने ये भी दावा किया कि यमुना के पानी के सैंपल्स जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन उसमें कोई जहर नहीं पाया गया. सैनी ने केजरीवाल पर पूरी जिंदगी झूठ बोलने का आरोप लगाया.

राहुल और पीएम मोदी ने भी निशाना साधा    

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को यमुना का पानी पीने की चुनौती दी, जिसके बारे में उनका दावा है कि उसमें जहर है. केजरीवाल के अधूरे चुनावी वादों पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने उन्हें नदी को साफ करने के उनके वादे की याद दिलाई और उन्हें चुनौती दी कि वो खुद पानी पीकर इसकी शुद्धता साबित करें.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AAP प्रमुख पर हमला बोला. उन्होंने कहा,

Embed

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हरियाणा द्वारा भेजा गया यमुना का पानी दिल्ली में रहने वाले सभी लोग पीते हैं, जिनमें वो खुद भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यमुना का पानी जज, डिप्लोमैट्स और गरीब सभी पीते हैं. कोई कैसे सोच सकता है कि हरियाणा मोदी को मारने के लिए इसमें जहर मिला देगा?

वीडियो: यमुना नदी पर नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल को घेरा, बात मानहानि तक पहुंची

Advertisement

Advertisement

()