The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Arvind Kejriwal jabs PM on buy Swadeshi call says Give up travelling on foreign jet

'मोदी जी पहले आप विदेशी जहाज में घूमना छोड़िए...', स्वदेशी अपनाने की अपील पर केजरीवाल का तंज

Arvind Kejriwal On PM Swadeshi Remark: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से स्वेदशी सामान इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पीएम को भी सारा विदेशी सामान त्यागकर स्वदेशी सामान इस्तेमाल करना चाहिए.

Advertisement
Arvind Kejriwal On PM Modi on Buy Swadeshi
केजरीवाल ने X पर किया है पोस्ट. (फाइल फोटो- PTI)
pic
रिदम कुमार
22 सितंबर 2025 (अपडेटेड: 22 सितंबर 2025, 02:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

‘विदेशी सामान को छोड़ें, स्वदेशी अपनाएं’ यानी देश में बना सामान इस्तेमाल करें. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अक्सर देशवासियों से ये अपील करते दिखते हैं. रविवार 21 सितंबर को देश के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने फिर एक बार स्वदेशी सामान अपनाने की अपील की. लेकिन इस अपील पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें घेरा है.

केजरीवाल ने पीएम से ही स्वदेशी सामान इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पीएम को भी सारा विदेशी सामान त्यागकर स्वदेशी सामान का इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोग पीएम से उपदेशों की नहीं, बल्कि एक्शन की उम्मीद करते हैं. केजरीवाल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 

Embed

Kejriwal
केजरीवाल का पोस्ट. 

केजरीवाल ने आगे कहा, 

Embed

इससे पहले रविवार को देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने और विदेशी सामानों पर निर्भरता कम करने की अपील की थी. पीएम ने कहा था, 

Embed

यह भी पढ़ेंः देश के नाम संबोधन: GST से ज्यादा इस बात पर ज़ोर दे गए PM मोदी

हम जानते ही हैं कि भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनातनी जारी है. अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया हुआ है और ट्रेड डील अब तक फाइनल न हो पाने की वजह से भारतीय बिज़नेस को काफी नुकसान उठाना पड़ा रहा है. 

इसके अलावा, H-1बी वीजा फीस में बदलाव को लेकर भी दोनों देशों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने लोगों से देश में बना सामान खरीदने की ये अपील की है.

वीडियो: जिस पतंजलि ने स्वदेशी का हल्ला काटकर ढेर पैसा पीटा, वो विदेशी कंपनी से हाथ मिलाएगी!

Advertisement

Advertisement

()