देश के नाम संबोधन: GST से ज्यादा इस बात पर ज़ोर दे गए PM मोदी
PM Narendra Modi Addressing Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वेदशी अपनाने की अपील की. GST रिफॉर्म पर उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की चीजें सस्ती होने से लोगों की बचत बढ़ेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) की नई दरें लागू होने से पहले देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पहले देश में टैक्सों का जंजाल था, लेकिन 2014 में BJP सरकार बनने के बाद टैक्स में रिफॉर्म किया गया और GST आया. पीएम मोदी ने देश को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि कल (22 सितंबर) नवरात्रि के पहले दिन के साथ नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म्स लागू हो जाएंगे.
GST काउंसिल की मीटिंग में GST की दर को केवल 5 फीसदी और 18 फीसदी रखने का फैसला लिया गया था. इसके अलावा लग्जरी और सिन गुड्स के लिए 40 फीसदी की नई दर जोड़ी गई थी. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा,
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी सरकार ने देशहित में GST को अपनी प्राथमिकता बनाया. पीएम ने कहा कि ऐसा करते समय सभी राज्यों के सवालों को हल किया गया. उन्होंने GST को आजाद भारत का एक बड़ा टैक्स रिफॉर्म बताया.
नियो-मिडिल क्लास का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से स्वदेशी अपनाने की भी अपील की. उन्होंने कहा,
पीएम मोदी ने बताया कि 12 लाख रुपये तक इनकम टैक्स में छूट और GST में छूट को जोड़ने पर देश को भारी बचत होगी. उन्होंने कहा कि एक साल में जो निर्णय हुए हैं, उससे देश के लोगों को 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत होगी.
वीडियो: 'PM मोदी के बहुत करीब हूं...', ट्रेड डील के बीच लंदन में डॉनल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

.webp?width=60)

