The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Anup Jalota says AR Rahman would get more projects after reconverting, amid ‘communal’ remark controversy

‘दोबारा हिंदू बन जाओ, फिर... ', अनूप जलोटा ने एआर रहमान को ये क्या सलाह दे डाली?

Anup Jalota ने AR Rahman के कम्युनल बायस वाले बयान की कड़ी आलोचना की है. एक वीडियो जारी कर उन्होंने रहमान को अपनी सलाह भी दी है.

Advertisement
Anup Jalota says AR Rahman would get more projects after reconverting, amid ‘communal’ remark controversy
एआर रहमान ने हाल ही में BBC Asian Network को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पिछले आठ सालों में बॉलीवुड में पावर शिफ्ट हुआ है. (फोटो- X)
pic
प्रशांत सिंह
21 जनवरी 2026 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2026, 02:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भजन गायक अनूप जलोटा ने मशहूर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के हालिया बयानों की कड़ी आलोचना की है. जलोटा ने सुझाव दिया कि अगर रहमान को लगता है कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें बॉलीवुड में कम काम मिल रहा है, तो उन्हें दोबारा हिंदू धर्म अपनाना चाहिए.

जलोटा ने वायरल वीडियो में कहा,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed
Image embed

विवाद की वजह क्या है?

एआर रहमान ने हाल ही में BBC Asian Network को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पिछले आठ सालों में बॉलीवुड में पावर शिफ्ट हुआ है. जहां क्रिएटिव लोग कम और नॉन-क्रिएटिव लोगों का दबदबा ज्यादा है. उन्होंने ये भी कहा कि शायद ये सांप्रदायिक मुद्दा भी हो सकता है, लेकिन उनके सामने ये कभी खुले तौर पर नहीं आया. रहमान ने कहा,

Image embed

उनके इस बयान को कई लोगों ने कम्यूनल बायस का इशारा मानकर विरोध किया. रहमान ने फिल्म 'छावा' पर भी कमेंट किया था कि वो विभाजन को बढ़ावा दे रही है. रहमान ने कहा,

Image embed

विवाद बढ़ने के बाद एआर रहमान ने वीडियो स्टेटमेंट जारी कर सफाई भी दी. उन्होंने कहा,

Image embed

विवाद से इतर रहमान प्रोफेशनली बिजी हैं. वो अभी नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' पर काम कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने ग्रैमी विनर हान्स ज़िमर के साथ कोलैबोरेशन किया है.

वीडियो: एआर रहमान ने की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव की बात, अभिजीत भट्टाचार्य ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()