The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • akhilesh yadav brother prateek yadav death financial loss political reactions son mulayam singh yadav

'मैंने कहा था अपनी सेहत का ध्यान रखो', भाई प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बड़ी बातें बताईं

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और उनके सौतेले भाई अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि दो महीने पहले ही वे प्रतीक से मिले थे. ये भी बताया कि इस दौरान उनसे क्या बातें हुई थीं.

Advertisement
pic
13 मई 2026 (पब्लिश्ड: 01:43 PM IST)
Prateek Yadav death
प्रतीक यादव के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज, 13 मई को निधन हो गया. लखनऊ के सिविल अस्पताल में उनकी मौत की पुष्टि हुई. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, और कुछ दिन अस्पताल में भर्ती भी रहे थे. उनके निधन के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और उनके सौतेले भाई अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि दो महीने पहले वे प्रतीक से मिले थे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है. 

अपने भाई की मौत पर अखिलेश यादव बोले,

‘मैं उसे बचपन से जनता हूं. अब वो हमारे बीच नहीं है. ये बेहद दुखद है. मैं उससे दो महीने पहले मिला था. तब भी मैंने उससे कहा था कि वो अपनी सेहत पर ध्यान दे और अपने बिज़नेस को फैलाने पर ध्यान दे. कभी-कभी आर्थिक तंगी इंसान को अंदर से तोड़ देती है. इस मामले में हम कानूनी तौर पर आगे बढ़ेंगे.’

अखिलेश यादव के बयान में संकेत मिला कि प्रतीक यादव आर्थिक तनाव से जूझ रहे थे. हालांकि उन्होंने इसपर ज्यादा बात नहीं की. उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट किया. उन्होंने कहा, 

‘प्रतीक यादव की अचानक मृत्यु बहुत दुखदायी है. वे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव के पति हैं. उनके परिवार को हिम्मत मिले. मैं श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले.’

प्रतीक यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं. जबकि प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर ही रहे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा, 

‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र प्रतीक यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’ 

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

प्रतीक यादव के निधन पर सपा के अन्य नेताओं के भी बयान आए हैं. समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने बताया कि प्रतीक यादव की मौत संदिग्ध हालत में हुई. उन्होंने कहा कि प्रतीक की मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी. बता दें, लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम होगा. यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

वीडियो: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, CM योगी ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()