पत्नी से प्रताड़ित होने की बात कह कर ली खुदकुशी, वीडियो भी बनाया, बीवी की भी प्रतिक्रिया आई है
Agra Suicide Case: मृतक और उनके परिवार ने महिला पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला ने कहा है कि 'पति शराब पीकर मारता था.' वो महिला के अतीत से परेशान था.
.webp?width=210)
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक व्यक्ति ने आत्महत्या (Agra Suicide Row) कर ली है. उनके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मृतक ने अपनी पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. मृतक का नाम मानव शर्मा है. मानव का आत्महत्या से पहले का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो अपनी पत्नी निकिता पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. हालांकि, उनकी पत्नी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. निकिता ने कहा है कि उनका पति शराब पीकर उनके साथ मारपीट करता था. आरोप है कि वो महिला के अतीत की बातों को लेकर झगड़ा करता था.
मामला आगरा जिले के डिफेंस कॉलोनी का है. मानव, मुंबई में एक बड़ी आईटी कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर के तौर पर काम करते थे. पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी. शादी के बाद उनकी पत्नी भी उनके साथ मुंबई में ही रहती थी. पिछले दिनों, दोनों आगरा आए थे. 24 फरवरी को मानव ने आत्महत्या कर ली.
शुरू में इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी. मृतक की बहन को उनके फोन का पासवर्ड पता था. उन्होंने जब फोन खोला तो उन्हें मानव का वीडियो दिखा. इसके कुछ समय बाद वीडियो वायरल हो गया. वायरल वीडियो में मानव कहते हैं कि वो अपनी पत्नी से तंग आ गए हैं. उन्होंने अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर भी सवाल उठाए. साथ ही उन्होंने पुरूषों के अधिकार की भी बात की. कहा कि पुरूषों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानून बनाए जाएं.
इस मामले पर मानव के पिता का भी बयान सामने आया. उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनका बेटा अपनी पत्नी को मुंबई ले गया. लेकिन उनकी पत्नी उनसे झगड़ा करती थी. उन्होंने आगे कहा,
"मेरे पास्ट के कारण हल्ला करता था"इस पूरे मामले पर मृतक की पत्नी निकिता का पक्ष भी सामने आया है. उन्होंने बताया है कि वीडियो में मानव नशे की हालत में हैं. उन्होंने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
निकिता ने अपनी और मानव की बहन आकांक्षा के बीच वॉट्सऐप पर हुई बातचीत को भी शेयर किया है. इसमें निकिता कह रही है,
ये भी पढ़ें: अतुल सुभाष की मां को सुप्रीम कोर्ट से झटका, बेटा निकिता सिंघानिया के पास ही रहेगा
पुलिस ने क्या कहा?आगरा एएसपी विनायक गोपाल भोंसले ने कहा,
खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
(अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आत्महत्या का ख्याल आता है, तो तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है और एक्सपर्ट आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी राय देते हैं.)
वीडियो: "मेरा पोता कहां है..." अतुल सुभाष की मां ने कोर्ट में पूछा सवाल, जवाब जान लीजिए

.webp?width=60)


