The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Abu Azmi suspended from Maharashtra Assembly Aurangzeb remark row Yogi Adityanath

'उसे यूपी भेजो, इलाज हम करा लेंगे' योगी आदित्यनाथ के निशाने पर अबू आजमी, विधानसभा से भी सस्पेंड

Yogi Adityanath on Abu Azmi: योगी आदित्यनाथ ने कहा- 'उस कम्बख्त को (समाजवादी) पार्टी से निकालो और यूपी भेजो. बाक़ी उपचार हम अपने आप करा लेंगे. जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर गर्व करने की बजाय शर्म महसूस करता है.'

Advertisement
Abu Azmi suspended from Maharashtra Assembly
योगी आदित्यनाथ ने मांग की है कि समाजवादी पार्टी, अबु आज़मी के बयान का खंडन करे. (फ़ोटो - PTI)
pic
हरीश
5 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 02:07 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी, औरंगज़ेब को लेकर दिये बयान को लेकर बुरी तरह घिर गए हैं. उनके इस बयान के चलते, उन्हें पूरे सत्र के लिए महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया है (Abu Azmi suspended). इधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने समाजवादी पार्टी से मांग की है कि वो अबू आज़मी को पार्टी से निकाल दें (Yogi Adityanath on Abu Azmi).

योगी आदित्यनाथ ने कहा,

Image embed

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आगे कहा,

Image embed
Image embed

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने औरंगज़ेब को दुष्ट, क्रूर और धर्मांध भी कहा.

ये भी पढ़ें - अबू आजमी के बयान पर एकनाथ शिंदे का तीखा जवाब

Maharashtra Assembly में क्या हुआ?

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी को पूरे सत्र के लिए महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड किया गया है. इसका प्रस्ताव 5 मार्च को कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने पेश किया. वहीं, BJP विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि आज़मी को विधायक के तौर पर पूरी तरह से सस्पेंड कर देना चाहिए. न कि सिर्फ़ एक या दो सत्रों के लिए.

Abu Azmi Aurangzeb पर क्या बोल गए?

दरअसल, आज़मी ने कहा कि वो मुगल शासक औरंगज़ेब को क्रूर और अत्याचारी नहीं मानते. सपा नेता ने कहा कि इन दिनों फिल्मों के ज़रिए मुगल बादशाह की खराब छवि बनाई जा रही है. आज़मी महाराष्ट्र के मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 3 मार्च को मुंबई में पत्रकारों से कहा,

Image embed

उन्होंने आगे कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगज़ेब के बीच धर्म की लड़ाई नहीं थी. बल्कि उनकी लड़ाई सत्ता और संपत्ति के लिए थी. आज़मी ने कहा कि अगर कोई इस लड़ाई को हिंदू-मुसलमान की लड़ाई कहता है, तो वो उस पर भरोसा नहीं करते. बाद में जब उनकी तीखी आलोचना हुई, तो उन्होंने इस बयान पर सफाई भी दी. 

आज़मी ने X पर एक पोस्ट में कहा,

Image embed
Image embed

बाद में उन्होंने एक और पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा,

Image embed
Image embed

दूसरी तरफ़, लोकसभा सांसद नरेश म्हास्के ने आज़मी के खिलाफ़ FIR दर्ज कराई है. इसमें आरोप लगाया गया कि अबू आज़मी ने ‘धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ की कोशिश की है. बाद में FIR को मुंबई ट्रांसफ़र कर दिया गया. बताते चलें, अबू आज़मी मानखुर्द शिवाजी नगर से विधायक हैं. वो महाराष्ट्र में चौथी बार के विधायक हैं.

वीडियो: मुलायम सिंह का नाम लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने क्या कहा? भड़क गए सपा विधायक

Advertisement

Advertisement

()