The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Abu Azmi Backing Aurangzeb Eknath Shinde Demands Apology and Calls Him Treason

"औरंगजेब अत्याचारी नहीं..." अबू आजमी के बयान पर एकनाथ शिंदे का तीखा जवाब, देशद्रोह के मुकदमे की मांग कर दी

Aurangzeb Debate Row: विक्की कौशल की फिल्म ‘Chhava’ के रिलीज होने के बाद ये बहस फिर से शुरू हो गई है. ये फिल्म 17वीं शताब्दी के मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है.

Advertisement
Abu Azmi Vs Eknath Shinde
एकनाथ शिंदे ने अबू आजमी का कड़ा विरोध किया है. (फाइल फोटो: PTI)
pic
ऋत्विक भालेकर
font-size
Small
Medium
Large
4 मार्च 2025 (Published: 09:42 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी (Abu Azmi) के एक बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया है. आजमी ने कहा कि वो मुगल शासक औरंगजेब को क्रूर और अत्याचारी नहीं मानते. सपा नेता ने कहा कि इन दिनों फिल्मों के जरिए मुगल बादशाह की खराब छवि बनाई जा रही है. उनके बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि अबू आजमी को माफी मांगनी चाहिए और उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए.

आजमी महाराष्ट्र के मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 3 मार्च को मुंबई में पत्रकारों से कहा,

औरंगजेब के बारे में गलत बातें कही जा रही हैं. उसने हिंदुओं के लिए बहुत सारे मंदिर बनवाए. उसने अपने एक सैनिक को हाथियों से कुचलवा दिया था, जब वो एक हिंदू पुजारी की बेटी से शादी करना चाहता था. उन्होंने मुसलमानों के लिए एक मस्जिद का निर्माण किया. इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है.

उन्होंने आगे कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच धर्म की लड़ाई नहीं थी. बल्कि उनकी लड़ाई सत्ता और संपत्ति के लिए थी. आजमी ने कहा कि अगर कोई इस लड़ाई को हिंदू-मुसलमान की लड़ाई कहता है तो वो उस पर भरोसा नहीं करते.

एकनाथ शिंदे का जवाब

शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सपा विधायक के बयान का कड़ा विरोध किया और कहा कि उन्होंने एक "बड़ा पाप" किया है. शिंदे ने कहा,

उसी औरंगजेब की प्रशंसा करना जिसने छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक प्रताड़ित किया, उनके नाखून उखाड़े, उनकी आंखें निकालीं, उनकी खाल उतारी, उनकी जीभ काट दी, ये बहुत बड़ा पाप है. अबू आजमी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. 

अबू आजमी की सफाई

इस मामले पर विवाद बढ़ा तो आजमी ने अपनी सफाई पेश की. उन्होंने कहा कि उनके बयान को हिंदू-मुसलमान एंगल ना दिया जाए. औरंगजेब ने मंदिरों के साथ-साथ मस्जिदों को भी तोड़ा. अगर वो हिंदुओं के खिलाफ होता तो उसको 34 प्रतिशत हिंदुओं का साथ नहीं मिलता, उसके सलाहकार भी हिंदू नहीं होते.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाले औरंगजेब को महाराष्ट्र में क्यों दफनाया गया?

इस बीच लोकसभा सांसद नरेश म्हस्के ने ठाणे में सपा विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा है कि आजमी ने इन बयानों से धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की है. मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में भी शिवसेना समर्थकों ने एक लिखित शिकायत दी गई है.

छावा फिल्म से शुरू हुआ विवाद

पिछले दिनों विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ रिलीज हुई. ये फिल्म 17वीं शताब्दी के मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. संभाजी को मुगल सेना ने प्रताड़ित करके मार डाला था. ये पूरा विवाद इस फिल्म के आने के बाद फिर से शुरू हो गया है.

वीडियो: 'छावा' फिल्म चल रही थी, औरंगजेब से जुड़ा एक सीन देखकर शख्स को गुस्सा आया, थियेटर का पर्दा फाड़ दिया

Advertisement

Advertisement

()