The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • 20 dead As Bus From Jaisalmer To Jodhpur Catches Fire

जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की.

Advertisement
20 dead As Bus From Jaisalmer To Jodhpur Catches Fire
बस में लगी आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया गया. (फोटो- X)
pic
प्रशांत सिंह
14 अक्तूबर 2025 (पब्लिश्ड: 11:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार, 14 अक्टूबर को एक बड़ा बस हादसा हो गया. जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई (Bus From Jaisalmer To Jodhpur Catches Fire). इस भीषण हादसे में 20 लोगों की मौत की खबर है. आशंका जताई जा रही है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.

आजतक से जुड़े विमल भाटिया और शरत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक घटना जैसलमेर शहर से 20 किलोमीटर दूर थैयत गांव के पास हुई. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बस में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे. आग लगते ही कई लोग बस की खिड़कियों और दरवाजों से किसी तरह बाहर निकले.

Embed

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर के बस स्टैंड से रवाना हुई थी. थैयत गांव पार करते ही उसके पिछले हिस्से से काला धुआं उड़ने लगा. कुछ ही देर में आग काफी बढ़ गई और पूरी बस जलने लगी. यात्री खिड़कियों और दरवाजों से कूदने लगे. कई लोग तो बाहर निकल आए, लेकिन कुछ बस के अंदर ही फंस गए.

मामले की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची. बस में लगी आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया गया. असिस्टेंट फायर ऑफिसर पृथ्वीपाल सिंह राठौर ने बताया,

Embed

आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने पास के तालाब और नहर से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की. घायलों को तत्काल जवाहर अस्पताल, जैसलमेर ले जाया गया. तीन एंबुलेंस में भरकर मरीजों को पहुंचाया गया.

पीएम ने सहायता राशि घोषित की

जैसलमेर की इस घटना पर PM नरेंद्र मोदी ने दुख जताया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की. X पर PMO की तरफ से किए गए पोस्ट में लिखा गया,

Embed

Image
PMO का पोस्ट.
सीएम घटनास्थल पहुंचे

वहीं हादसे के बाद सीएम भजनलाल शर्मा जैसलमेर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का दौरा भी किया. सीएम ने आर्मी के जवानों और स्थानीय नागरिकों द्वारा इस हादसे में की गई मदद का लिए आभार जताया. साथ ही मामले की जांच के आदेश भी दिए.

Embed

हादसे ने राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक जताया. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन के ओवरहीटिंग की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

वीडियो: भारी बारिश के कारण बटिंठा में हुआ बड़ा बस एक्सीडेंट

Advertisement

Advertisement

()