खाने के बाद पेट फूल जाता है? डॉक्टर की बस ये बात मानिए, पेट का माहौल बढ़िया रहेगा!
पेट का फूलना यानी ब्लोटिंग की परेशानी दूर करने के लिए डकार लेने की कोशिश करें. कपड़े लूज़ करने से डकार लेना आसान हो जाता है. और क्या-क्या करें? सब डॉक्टर से जानिए.
.webp?width=210)
क्रिसमस, न्यू ईयर कैसा बीता आपका? जमकर मज़े किए न. खूब पार्टी की होगी. जी-भर खाया होगा. फिर उसके बाद क्या हुआ? कहीं पेट एकदम फूल तो नहीं गया. शरीर पर कपड़े फंसने तो नहीं लगे. और, अभी तो एक के बाद एक शादियां भी हैं. आए दिन चाट-पकौड़ियां चलेंगी. खूब चट्टपना किया जाएगा. आप कितना ही मन को रोक पाएंगे. लेकिन, जीभ को स्वाद देने के चक्कर में आपका पेट गड़बड़ा जाएगा. पेट और फूलेगा. खूब गैस बनेगी. ब्लोटिंग होगी. साल का ये वक्त हमारी जीभ और स्वाद ग्रंथियों का बेस्ट फ्रेंड है. लेकिन पेट का पक्का दुश्मन है.
मगर इस दुश्मन को दोस्त कैसे बनाएं. इसका जुगाड़ हमारे पास है. हमने डॉक्टर साहब से पूछा कि खाने की किन चीज़ों से ब्लोटिंग होती है यानी पेट फूलता है. ऐसा क्यों होता है. इसका इलाज क्या है और क्या सुबह गर्म पानी पीने से राहत मिलती है.
खाने की किन चीज़ों से ब्लोटिंग होती है?हमें बताया डॉ. अरविंद खुराना ने.

Bloating में गैस इकट्ठा होने की वजह से पेट फूल जाता है. पेट टाइट हो जाता है. फिर प्रेशर बनता है और कपड़े टाइट हो जाते हैं. अगर आप बहुत ज़्यादा पत्ता गोभी, फूल गोभी, कुछ बींस, दालें, लहसुन, अदरक, सॉफ्ट ड्रिंक्स लेते हैं. ओवर ड्रिंक या ऑयली खाना खाते हैं तो इससे गैस बनती है और ब्लोटिंग हो जाती है.
कारणजब ये खाने पेट में पचते हैं तो काफी मात्रा में गैस बनती है. कोल्ड ड्रिंक पीने से पेट में गैस रिलीज़ होती है. जब हम जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो साथ में काफी गैस भी निगलते हैं. खाने के साथ गैस भी पेट में जाकर इकट्ठा हो जाती है. अब अगर पेट में बैक्टीरिया है जिसे एच. पाइलोरी कहते हैं. या छोटी आंत में इन्फेक्शन या बैक्टीरिया है. तो खाना पचने के दौरान पेट में बहुत गैस बनती है. ये गैस पेट में फंसी रहती है, जिसकी वजह से ब्लोटिंग होती है.

-डकार लेने की कोशिश करें
-कपड़े लूज़ करने से डकार लेना आसान हो जाता है
-पोस्चर बदलने से भी गैस निकलने में आसानी होती है
-ओवर द काउंटर कुछ दवाइयां मिलती हैं, जो पेट में जमा गैस को सोख लेती हैं
-फिर भी आराम न मिले तो बाज़ार से एंटासिड जेल ले सकते हैं
-गैस की दवाइयां भी खा सकते हैं. इसने आराम मिल जाता है

हां, सुबह गर्म पानी पीने से राहत मिलती है. गर्म पानी पीने से खाना आसानी से हजम हो जाता है. गैस भी कम बनती है और हाजमा भी बेहतर होता है.
(यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पूछें. ‘दी लल्लनटॉप ’आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)
वीडियो: सेहतः पीले, सफ़ेद, कमज़ोर नाखून यानी ये दिक्कत है!

.webp?width=60)

