The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Health
  • Cricketer Anaya Bangar to undergo gender-affirming surgery vaginoplasty know everything about it

अनाया बांगर कराएंगी वैजिनोप्लास्टी, जानें इसमें होता क्या है

एक इंटरव्यू में अनाया बांगर ने बताया कि वो मार्च में वैजिनोप्लास्टी कराएंगी. ये सर्जरी थाईलैंड में होगी. इससे पहले, 2024 में अनाया ने हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी ली थी.

Advertisement
pic
pic
सरवत
| अदिति अग्निहोत्री
17 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 17 फ़रवरी 2026, 06:09 PM IST)
Cricketer Anaya Bangar to undergo gender-affirming surgery vaginoplasty know everything about it
अनाया बांगर कराएंगी सर्जरी. (तस्वीरें- Instagram और Unsplash.com)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर सेक्स अफर्मिंग सर्जरी करवाने वाली हैं. बॉम्बे टाइम्स को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अनाया ने बताया कि वो मार्च में वैजिनोप्लास्टी कराएंगी. ये सर्जरी थाईलैंड में होगी. इससे पहले, साल 2024 में अनाया बांगर ने हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी भी ली थी. उनके इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर वैजिनोप्लास्टी की काफ़ी चर्चा हो रही है.

डॉक्टर से जानिए कि वैजिनोप्लास्टी क्या है. वैजिनोप्लास्टी की ज़रूरत किसे और क्यों पड़ती है. वैजिनोप्लास्टी कैसे की जाती है. और वैजिनोप्लास्टी में कितना खर्चा आता है.

वैजिनोप्लास्टी क्या है?

ये हमें बताया डॉक्टर गीता जैन ने. 

dr geeta jain
डॉ. गीता जैन, हेड, गायनेकोलॉजी एंड आईवीएफ़, मैक्योर हॉस्पिटल

वैजिनोप्लास्टी में सर्जरी करके वजाइना को बनाया जाता है. अगर वजाइना जन्म से ही ठीक तरह डेवलप नहीं हुई है, तो ये सर्जरी की जाती है. ट्रांसजेंडर महिलाओं में भी सर्जरी द्वारा वजाइना को बनाया जा सकता है.

वैजिनोप्लास्टी की ज़रूरत किसे और क्यों पड़ती है?

कुछ ट्रांसजेंडर महिलाएं ये सर्जरी करवाती हैं. जिससे उनके शरीर में ऑपरेशन करके वजाइना बनाई जा सके. कुछ महिलाओं में जन्म से वजाइना पूरी तरह डेवलप नहीं होती. ऐसी महिलाओं में वैजिनोप्लास्टी की जाती है. कुछ कैंसर के चलते भी वजाइना की ओपनिंग पर असर पड़ता है. वैजिनोप्लास्टी से उसे ठीक किया जाता है.

vaginoplasty
वैजिनोप्लास्टी में प्राइवेट पार्ट की स्किन को वजाइना का रूप दिया जाता है
वैजिनोप्लास्टी कैसे की जाती है?

वैजिनोप्लास्टी प्लास्टिक सर्जन करते हैं. ये एक लंबी सर्जरी है. इस सर्जरी में प्राइवेट पार्ट की स्किन को वजाइना का रूप दिया जाता है.

सर्जरी के बाद दवाइयां चलती हैं. पेशेंट को कुछ दिन एडमिट रहना पड़ता है. इस सर्जरी से रिकवर करने में कुछ हफ़्ते लग जाते हैं.

वैजिनोप्लास्टी में कितना खर्चा आता है?

वैजिनोप्लास्टी में 3 से 10 लाख रुपये तक का खर्चा आता है. डॉक्टर के अनुभव, केस की जटिलता और ऑपरेशन कहां हो रहा है, इन सब पर खर्चा डिपेंड करता है. ये एक बड़ी और जटिल सर्जरी है. इसे एक अच्छे, क्वालिफाइड प्लास्टिक सर्जन से ही करवाना चाहिए.

(यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)

वीडियो: सेहत: कुछ लोगों में हेयर ट्रांसप्लांट सफ़ल क्यों नहीं हो पाता?

Advertisement

Advertisement

()