दूल्हा, दुल्हन और प्रेमी. इन तीन किरदारों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरलहो रहा है. वीडियो में स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं और अचानक से एक युवक दोनोंके पीछे आकर खड़ा हो जाता है. देखते ही देखते युवक दुल्हन की मांग में सिंदूर भरनेलगता है और एक-एक करके कुल पांच बार सिंदूर लगा देता है. इसके बाद युवक दुल्हन कोधीरे से अपने साथ ले जाता है. इस पूरे घटनाक्रम में एक बार भी दूल्हे की नज़र युवकपर नहीं पड़ी और वह लगातार दूसरी तरफ देखता रहता है. अब सोशल मीडिया यूज़र्स इस 22सेकेंड के वीडियो को सच्ची घटना समझकर शेयर कर रहे हैं. देखिए वीडियो.