5 जनवरी, 2020 की शाम JNU कैंपस के अंदर स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की गई. इस हिंसाके विरोध में देशभर में प्रोटेस्ट हो रहे हैं. 5 जनवरी की आधी रात मुंबई में गेटवेऑफ़ इंडिया पर लोग इकट्ठे हुए और उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ हुई हिंसा के खिलाफप्रोटेस्ट किया. प्रोटेस्ट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर चला. इस दौरान सरकार औरसिस्टम के खिलाफ खूब नारेबाजी भी हुई. प्रोटेस्ट के वीडियो का एक हिस्सा उठायातेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने. बग्गा दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हैं. उन्होंने 18सेकेंड का ये हिस्सा अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए दावा किया, मुस्लिम औरवामपंथी छात्रों ने मुंबई में एक बार फिर 'हिंदुओं से आज़ादी' के नारे लगाए. हमनेइस खबर की पड़ताल की. देखिए वीडियो.