The Lallantop
Advertisement

पुलिसवाले को लूटकर भागने वाले चोरों का सच ये है

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक पुलिसवाले को कथित चोर लूटकर भाग जाते हैं. वीडियो में सीसीटीवी फुटेज दिख रहा है. यूजर्स फुटेज को सच मानकर शेयर कर रहे हैं.

Advertisement
pic
6 अगस्त 2025 (पब्लिश्ड: 11:12 AM IST)
thieves fooling policeman viral video is scripted
क्या एक पुलिसवाले को चोर लूटकर भाग गए? (सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा

एक पुलिस वाले का वीडियो वायरल है. जिसमें कथित तौर पर उसे चोर चकमा देते नज़र आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे खड़ा एक पुलिसकर्मी अपने बैग में रखे पैसे गिनता नज़र आ रहा है. तभी एक स्कू्टी पर बैठे एक महिला और पुरुष वहां आते हैं.

दोनों एक दूसरे से कुछ बात करते हैं. पुरुष स्कूटी से उतर जाता है और किनारे जाकर खड़ा हो जाता है. जबकि महिला स्कूटी चलाते हुए थोड़ी दूर आगे बढती है लेकिन अचानक संतुलन खोकर पुसिलकर्मी के सामने गिर जाती है. जिसके बाद पुलिसवाला अपना बैग बाइक पर छोड़कर महिला की मदद करने लगता है. लेकिन इसी बीच किनारे खड़ा पुरुष बाइक पर रखा पैसों से भरा बैग चुरा लेता है. जिसके बाद दोनों स्कूटी पर बैठकर वहां से भाग जाते हैं. वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये असल घटना का सीसीटीवी फुटेज है.

मोनी सिंह नाम की एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “लाइव चोरी सीसीटीवी में पकड़ी गई, पुलिस वाले को भी नहीं छोड़ा,चोर भी अपग्रेड हो गए हैं.”

मोनी सिंह की वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
मोनी सिंह की वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
पड़ताल

तो क्या है सच्चाई? इसका पता लगाने के लिए हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम सर्च किए. हमें वायरल वीडियो का लंबा हिस्सा ‘3rd Eye’ नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला. वीडियो को सितंबर, 2024 में अपलोड किया गया था. लेकिन वीडियो के साथ डिसक्लेमर लिखा है कि ये मनोरंजन और जागरूकता फैलाने के मकसद से बनाया गया है.

3rd Eye Youtube वीडियो का स्क्रीनशॉट
3rd Eye Youtube वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस यूट्यूब चैनल पर ऐसे कई स्क्रिप्टेड वीडियो अपलोड किए गए हैं. ये वीडियो देखने में सीसीटीवी फुटेज जैसे लगते हैं. लेकिन इन सभी वीडियो में डिसक्लेमर लिखा रहता है. इन वीडियो में कई लोग अलग-अलग किरदार निभाते नज़र आते हैं.  

डिसक्लेमर लिखा है.
डिसक्लेमर लिखा है.

लेकिन कई यूजर्स इन वीडियो को बिना डिसक्लेमर के वायरल करते हैं. जिससे भ्रम फैलता है. ऐसे कई वीडियो की पड़ताल हमने पहले भी की है जिसे आप यहां देख सकते हैं.


नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि पुलिस के साथ कथित चोरी के दावे वाला स्क्रिप्टेड वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: बैठकी: सामने बाघ आ जाए तो क्या करें, पूर्व फॉरेस्ट ऑफिसर ने बता दिया जंगल का नियम

Advertisement

Advertisement

()