बीते शुक्रवार को UPSC का रिजल्ट आया. बहुत सारे लोगों की सक्सेस स्टोरी शेयर होरही है. IAS, IPS और IFS जैसे पदों के लिए टोटल 759 कैंडीडेट्स के नामों का ऐलानहुआ है. इन्हीं में से एक नाम है सुमित कुमार. इस नाम के साथ दिक्कत ये है किमीडिया और सोशल मीडिया पर थोड़ा लफड़ा हो गया है. सबसे पहले एबीपी न्यूज़ ने एमपीमें किन्हीं सुमित विश्वकर्मा का इंटरव्यू लिया और टीवी पर चलाया. जिसमें बताया गयाकि सुमित 9 साल से मिस्त्री का काम करते हुए UPSC की तैयारी करते रहे. अब उनकी53वीं रैंक आई है. इसके बाद बहुत सारे मीडिया संस्थानों ने इन्हीं सुमित की सक्सेसस्टोरी छाप दी. जिनमें भास्कर और टाइम्स नाउ हिंदी भी शामिल हैं.एबीपी न्यूज का ये लिंक अब खुल नहीं रहादैनिक भास्कर के अखबार में भी ये स्टोरी निकली थीटाइम्स नाउ हिंदी परअफसोस की बात ये है कि गलती से हमने भी ये खबर छापी. जो तुरंत ही आप सुधी पाठकों केमैसेज आते ही वेरिफाई करके हटाई गई. वेरिफिकेशन में क्या निकला, असल में वही पड़तालहै.इसके बाद सोशल मीडिया पर मिस्त्री से IAS बने सुमित विश्वकर्मा की सक्सेस स्टोरीवायरल हो गई.सोशल मीडिया पर वायरलअब एबीपी न्यूज़ के उस इंटरव्यू पर जाने पर एरर लिखकर आता है.एबीपी न्यूज पर इंटरव्यू गायब हैसच क्या है?ये खबर पब्लिश करने के थोड़ी देर बाद हमारे पास कई मैसेज आए कि आप गलत खबर दिखा रहेहैं. ये मिस्त्री का काम करने वाला सुमित IAS नहीं बना है. दोनों सुमित अलग अलगहैं. जिस सुमित ने 53वीं रैंक हासिल की है वो मध्य प्रदेश के नहीं, जमुई, बिहार सेहैं. वहां सिकंदराबाद में इनका घर है. बचपन से पढ़ने लिखने में तेज सुमित कुमार नेइंटर तक की पढ़ाई गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो से की. IIT कानपुर सेबीटेक की पढ़ाई करके एक निजी कंपनी में काम किया. साथ में सिविल सर्विसेज के लिएतैयारी करते रहे.सुमित कुमार, तस्वीर फेसबुक सेजब सुमित को पता चला कि किसी दूसरे सुमित की स्टोरी उनकी बताकर चलाई जा रही है तोउन्होंने एक फेसबुक पोस्ट लिखा और उसमें खुद से जुड़ी सारी जानकारी शेयर की.A fake news has been circulating in media covered by ABP news that a personnamed “Sumit Kumar Vishwakarma” has got rank...Posted by Sumit Kumaron Monday, April 8, 2019अब जब क्लियर हो गया है कि ये सुमित वो सुमित विश्वकर्मा नहीं है और इन्होंने कभीमिस्त्री का काम नहीं किया है तो इसको शेयर करना बंद कीजिए. हम अपने पाठकों सेकरबद्ध क्षमा याचना भी करते हैं. एक गलत खबर से किसी का बड़ा नुकसान हो सकता है.आपके पास ऐसा कुछ दिखाई दे जिस पर आपको शक हो तो उसे हमको मेल कीजिए. हम पड़तालकरेंगे.