The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact check: Viral list of 56 Chinese soldiers Killed in the clash with the Indian Army, is fake and misleading

पड़ताल: क्या चीन ने गलवान घाटी में कथित तौर पर मारे गए 56 सैनिकों की लिस्ट जारी की?

दावा वायरल कि ये भारतीय सेना के साथ झड़प में मारे गए 56 सैनिकों की लिस्ट है.

Advertisement
pic
22 जून 2020 (अपडेटेड: 22 जून 2020, 11:01 AM IST)
Img The Lallantop
इंडियन आर्मी के साथ झड़प में कथित तौर पर मारे गए 56 चीनी सैनिकों की लिस्ट का सच जान लीजिए.
Quick AI Highlights
Click here to view more

दावा

भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच एक लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि ये उन 56 चीनी सैनिकों की लिस्ट है, जो इंडियन आर्मी के साथ झड़प में मारे गए. इस लिस्ट को आधिकारिक भी बताया जा रहा है.
वायरल दावा
ये रहा,
Dekhlo 11 or Chinese soldier jo jkhmi the ICU me Mr gye, thik hua
Posted by Bijay Kumar Shaw
on Friday, 19 June 2020
(आर्काइव लिंक)

ट्विटर अकाउंट @NewsLineIFE ने ये लिस्ट 18 जून, 2020 को शेयर की थी. बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट
कर लिया. आप उस ट्वीट का आर्काइव्ड वर्ज़न
यहां देख सकते हैं.
वो ट्वीट जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया.
वो ट्वीट जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया.


इस लिस्ट को कई और भी सोशल मीडिया यूजर्स
ने शेयर किया है.

पड़ताल

'दी लल्लनटॉप' ने वायरल दावे की विस्तार से पड़ताल की. हमारी पड़ताल में ये दावा ग़लत निकला. ऐसी कोई भी लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी नहीं हुई है.
हमने कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया तो हमें 19 जून, 2020 की इंडिया टुडे की रिपोर्ट
मिली. इस रिपोर्ट के अनुसार, चीनी मिलिटरी ने 10 भारतीय सैनिकों को रिहा किया था. इसमें दो मेजर, दो कैप्टन और छह जवान शामिल थे. इन सैनिकों को 15 जून को गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद हिरासत में रखा गया था. (आर्काइव लिंक)


चीनी सेना द्वारा 10 भारतीय सैनिकों को रिहा किए जाने से संबंधित इंडिया टुडे की रिपोर्ट.
चीनी सेना द्वारा 10 भारतीय सैनिकों को रिहा किए जाने से संबंधित इंडिया टुडे की रिपोर्ट.

पिछले कुछ दिनों में भारत और चीन की सेना के बीच क्या हुआ, उसका पूरा तिया-पांचा समझने के लिए ये वीडियो देख सकते हैं -

15 जून को हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. इंडियन आर्मी ने बयान
जारी कर इसकी जानकारी दी थी.
हमने इंटरनेट पर कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया. हमें ऐसी कोई प्रामाणिक रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें चीन को हुए नुकसान की आधिकारिक या पुख़्ता जानकारी दी गई हो. चीन ने अभी तक ऐसी कोई भी ऑफ़िशियल लिस्ट जारी नहीं की है.

हमने वायरल लिस्ट में दिए गए नामों में से चुनिंदा को चेक करना शुरू किया.

जैसे, पहले नंबर पर नाम है Zhang Zongxun. सर्च करने पर पता चला कि वो चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के डिप्टी चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ थे. उन्होंने रेड आर्मी में भी काम किया था. 1998 में उनकी मौत हो चुकी है.
22 साल पहले मर चुके आर्मी जनरल का नाम भी लिस्ट में शामिल कर लिया गया.
22 साल पहले मर चुके आर्मी जनरल का नाम भी लिस्ट में शामिल कर लिया गया.

लिस्ट में 10वां नाम है Chen Zaidao. ये भी चीन की सेना में बड़े ओहदे पर काम कर चुके हैं. 1954 से 1967 तक वुहान के कमांडर थे. 1993 में इनकी मौत हो गई.
"attachment_260512" align="aligncenter" width="535"वायरल लिस्ट में दिए गए पहले के 31 नाम ये रहे.
वायरल लिस्ट में दिए गए पहले के 31 नाम ये रहे.

19 नाम 'Generals (8 June 1994)' सब-हेड में दर्ज थे.
आगे के 19 नाम.
आगे के 19 नाम.

अंतिम के 6 नाम सब-हेड Generals (7 June 1993) के नीचे मिले.
अंतिम के 6 नाम ये रहे और बन गई 56 लोगों की लिस्ट.
अंतिम के 6 नाम ये रहे और बन गई 56 लोगों की लिस्ट.

हमारी पड़ताल में ये भी पता चला कि ये सारे लोग आर्मी से रिटायर हो चुके हैं. अधिकतर की मौत हो चुकी है.

नतीजा

भारत और चीन की आर्मी के बीच हुई झड़प में मारे गए 56 चीनी सैनिकों की वायरल लिस्ट फ़र्ज़ी है. ऐसी कोई भी लिस्ट किसी भी ऑफ़िशियल प्लेटफ़ॉर्म ने नहीं जारी की है. जिन नामों को लिस्ट में दिखाया गया है, वो सारे के सारे नाम रिटायर्ड आर्मी जनरलों के हैं. इनमें से अधिकतर की मौत हो चुकी है.
ये पूरी लिस्ट एक विकिपीडिया पेज से उठाकर छाप दी गई है. इनका हालिया गलवान घाटी के विवाद से कोई लेना-देना नहीं है.
(पड़ताल अब ट्विटर
 
पर, फॉलो करें यहां क्लिक करके.
  फ़ेसबुक
 
पर पड़ताल की स्टोरीज़ और वीडियोज़ देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए
)

अगर आपको भी किसी ख़बर पर शक है तो हमें मेल करें- padtaalmail@gmail.com
पर.
हम दावे की पड़ताल करेंगे और आप तक सच पहुंचाएंगे.

कोरोना वायरस से जुड़ी हर बड़ी वायरल जानकारी की पड़ताल हम कर रहे हैं. इस लिंक पर क्लिक करके जानिए वायरल दावों की सच्चाई.

Advertisement

Advertisement

()