दावा अर्नब गोस्वामी. रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ और जाने माने पत्रकार. अर्नब सेजुड़ा एक दावा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल दावे में एक वीडियो है,जिसमें अर्नब को डांस करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो के आधार पर सोशल मीडियायूज़र्स का दावा है कि उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद ने पार्टी की और डांस करते हुए दिखे.ट्विटर यूज़र अश्विनी श्रीवास्तव ने वायरल वीडियो को ट्वीट कर लिखा, (आर्काइव)उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद अर्नब गोस्वामी के घर की एक्सक्लूसिव तस्वीरेंExclusive footage from Arnab Goswami's house after the resignation of#UddhavThackeray #MaharastraPoliticalCrisis pic.twitter.com/BUnbYf62m6— Ashwini Shrivastava (@AshwiniSahaya) June 29, 2022ट्विटर से ज्यादा ये वीडियो फेसबुक पर वायरल है. फेसबुक पर कुछ लोग इसे व्यंग तोकुछ असली मानकर शेयर कर रहे हैं.पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल वीडियो की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथकिए जा रहे दावे गलत निकले.कीवर्ड्स की मदद से जब हमने वायरल वीडियो को खोजा तो हमें कुछ ट्विटर अकाउंट्स परये वीडियो मिला. ट्विटर यूज़र गायत्री ने 7 मार्च 2021 को वायरल वीडियो ट्वीट करलिखा था,Wow अर्नब नाच सकते हैं.Wow Arnab you can dance. @RDXThinksThat have u seen this?pic.twitter.com/NRibuG7qys— Gayatri 🇬🇧🇮🇳(BharatKiBeti) (@changu311) March 6, 2021वीडियो को गौर से देखने पर दो-तीन बातें आसानी से समझी जा सकती हैं. पहली- अब केअर्नब और वीडियो में दिख रहे अर्नब में काफी अंतर नज़र आता है. दूसरी -वीडियो कीक्वालिटी देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो काफी पुराना हो सकता है.इसके बाद हमने वीडियो का सच जानने के लिए अर्नब के Times Now चैनल में सहयोगी सेसंपर्क किया. नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया, 'वीडियो 2005 का है, जब Times Now चैनल की लॉन्च पार्टी चल रही थी. हालांकि मैंवीडियो के सोर्स की पुष्टि नहीं कर सकता है लेकिन मैं स्वयं उस पार्टी में मौजूद थाइसलिए वीडियो के सच होने की पुष्टि कर सकता हूं.'अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने 'Times Now Party'को की-वर्ड्स बनाकर सर्च कीतो हमें अरविंद नायर नामक यूट्यूब चैनल पर इससे संबंधित वीडियो मिला. 11 फरवरी 2010को अपलोड हुए इस वीडियो का टाइटल है,Times Now Launch Party July 05.flvवीडियो की शुरुआत में भी इसे टाइम्स नाऊ चैनल की लॉन्च पार्टी से जुड़ा बताया गयाहै.नतीजाकुल मिलाकर जिस वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है, वो वीडियो पुराना है.अर्नब टाइम्स नाऊ चैनल की लॉन्च पार्टी में डांस कर रहे थे न कि उद्धव ठाकरे केइस्तीफे के बाद. साथ ही इस्तीफे के बाद अर्नब के घर पार्टी हुई या नहीं, इसकीपुष्टि हम नहीं कर सकते हैं.