'किंग' से पहले शाहरुख और सुहाना का ये कौन सा प्रोजेक्ट रिलीज़ हो गया?
पहले खबरें आ रही थीं कि 'किंग' डिब्बाबंद हो गई है. मेकर्स ने इसपर काम रोक दिया है. मगर 08 मार्च को फिर अपडेट आया कि इस साल मई से शाहरुख-सुहाना 'किंग' की शूटिंग शुरू करेंगे. जिसके लिए सुहाना स्पेशल ट्रेनिंग भी ले रही हैं.