शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' (Pathaan Collection) ने जामफाड़ कमाई कर अपना रौलाजमाया हुआ है. फिल्म अपने दूसरे शुक्रवार के दिन भी कमाई के टॉप फॉर्म में रही. 25जनवरी को रिलीज़ हुई फिल्म ने 3 फरवरी के दिन लगभग 13 करोड़ रुपये छापे. इससे पहले2 फरवरी को फिल्म ने करीब 15 से 16 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. ऐसा अनुमानलगाया जा रहा है कि अगर यही ट्रेंड चलता रहा तो फिल्म इस वीकेन्ड तक भारत में 400करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लेगी.