तमाम विवादों के बीच शाहरुख खान की नई फिल्म पठान (Pathaan Collection) जमकर कमाईकर रही है. बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन ही कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ रुपये के पार चलागया है. इस तरह पठान ने KGF-2 और बाहुबली-2 जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.रिलीज के बाद फिल्म की कमाई तीसरी बार 50 करोड़ के पार चली गई. 28 जनवरी को पठान ने52 करोड़ की कमाई की. वहीं दुनिया भर में फिल्म चार दिनों में 400 करोड़ के कलेक्शनको पार कर चुकी है.