कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड को तब एक हिट फिल्म दी, जब सभी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं.'भूल भुलैया 2' ने उनकी वैल्यू फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ा दी. उनको और ज़्यादा फिल्मेंमिलने लगीं. 'हेराफेरी 3' के लिए भी उनका नाम चल रहा है. बॉलीवुड स्टार्स की नईपीढ़ी में आजकल वो हॉटकेक बने हुए हैं. उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में सलमान खानऔर शाहरुख खान को लेकर बात की है. इसमें उन्होंने सलमान की कही गई एक बात का जिक्रकिया. सलमान ने उन्हें कैसे फिल्म इंडस्ट्री में हिट और फ्लॉप का गणित समझाया. कैसेवो शाहरुख के घर के बाहर सेल्फ़ी ले लिए गए थे. सलमान के घर के बाहर पहुंचे, तोलाठीचार्ज हो गया.