Fast & Furious फ्रैंचाइज़ की 11वीं फिल्म Fast X आई है. समझ नहीं आ रहा है क्यों?ऐसी कौन सी बात थी, जो कहने के लिए मेकर्स को 11 फिल्में बनानी पड़ीं. फैमिलीइकलौती टॉपिक है, जिसके बारे में ये फ्रैंचाइज़ बात करती है. अगर इस सीरीज़ कीफैमिली ट्री बनाएंगे, तो आपका पुनर्जन्म के कॉन्सेप्ट से भरोसा उठ जाएगा. क्योंकियहां कोई मरता ही नहीं. जो पिछली फिल्म में मरा, वो अगली फिल्म में वापस आ जाता है.'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज़ को उसके धुआंधार, लॉजिक और फिज़िक्स को धता बताने वालेएक्शन के लिए जाना जाता है. 'फास्ट X' में भी वो देखने को मिलता है. मगर मसला ये हैकि सिर्फ वही देखने को मिलता है. देखें वीडियो.