अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के अलावा ‘चेहरे’ में अन्नू कपूर भी मुख्य भूमिका मेंदिखेंगे. साथ ही रघुबीर यादव, रिया चक्रवर्ती, धृतमान चक्रवर्ती और सिद्धांत कपूरजैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ‘चेहरे’, एक सस्पेंस मिस्ट्री-थ्रिलरफिल्म है. फिल्म की कहानी एक दोस्तों के ग्रुप की है. इनमें से कुछ रिटायर्ड वकीलहैं. ये सभी शिमला के एक बंगले पर मिलते हैं और वहां एक साइकोलॉजिकल गेम खेलते हैं.अमिताभ बच्चन एक रिटायर्ड वकील हैं, वहीं इमरान हाशमी एक बिजनेस टाईकून का रोलनिभाते नजर आने वाले हैं.