The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • yo yo honey singh said badshah gave statements against him over years and now he respond to him

बादशाह पर बोले यो यो हनी सिंह- "मेरी बीमारी का मज़ाक उड़ाया, तुझे देख लूंगा मैं"

Yo Yo Honey Singh ने कहा Badshah 10 सालों से उनके खिलाफ ज़हर उगल रहे हैं. मगर उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया था. मगर अब...

Advertisement
pic
25 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 01:08 PM IST)
honey singh, badshah
बादशाह ने कहा वो 10 सालों से बादशाह को जवाब नहीं दे रहे थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिंगर और रैपर Yo Yo Honey Singh और Badshah के बीच की ज़ुबानी जंग बढ़ती ही जा रही है. दोनों के बीच सालों से संबंध ठीक नहीं हैं. इस बारे में दोनों पब्लिकली भी कई बार बात कर चुके हैं. रिसेंटली हनी सिंह अपनी सीरीज़ Yo Yo Honey Singh: Famous का प्रमोशन कर रहे हैं. ऐसे ही एक प्रमोशन पर जब उनसे पूछा गया कि क्या वो अब कभी बादशाह के साथ फिर से काम करेंगे तो हनी ने कहा कि बादशाह ने उनकी बीमारी का मज़ाक बनाया था, उनके बारे में उल्टी-सीधी बात की थी. अब वो उन्हें देख लेंगे.

दरअसल. अपने और बादशाह के संबंध के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा,

''बात ये है कि बादशाह पिछले 10 सालों से मेरे खिलाफ ज़हर उगल रहा है. मैंने अभी तक उसको जवाब नहीं दिया था. मगर अब मैं उसे जवाब दे रहा हूं क्योंकि मेरे फैन्स चाहते हैं कि अब मैं उस आदमी को जवाब दूं जो मुझे पिछले 10 सालों से पोक कर रहा है. मेरे खिलाफ गाना बना रहा है, मेरे खिलाफ कमेंट कर रहा है और मेरे खिलाफ बयान दे रहा है.''

हनी सिंह ने कहा,

''बादशाह मेरे उस वक्त का भी मज़ाक उड़ाता है, जब मैं बीमार था. उसने मेरी बीमारी का मज़ाक उड़ाया है. उस बात पर मैंने एक बात लिखी थी-

मेरी अधमरी लाश का मज़ाक उड़ाया तुमने, 
इस लाश को साड़ कर सेंक लूंगा मैं, 
तुम्हें देख लूंगा मैं....''

तो हनी सिंह की बात से तो साफ है कि वो बादशाह के साथ कभी कोलैबरेट नहीं करेंगे. वैसे हनी सिंह और बादशाह दोनों ही बीते दिनों हमारे खास प्रोग्राम गेस्ट इन द न्यूज़ रूम में आए थे. यहां जब हनी सिंह से पूछा गया कि क्या बादशाह को लेकर उनके अंदर कोई नाराज़गी है तो उनका कहना था,

''नाराज़गी अपनों से होती है. परायों से थोड़ी ना होती है. क्लाइंट से थोड़ी ना होती है. वो मेरे लिए बस एक क्लाइंट थे.''

बादशाह और हनी सिंह पहले  Mafia Mundeer नाम के ग्रुप का हिस्सा थे. हालांकि हाल ही में हनी सिंह ने कहा कि बादशाह कभी उस ग्रुप में नहीं थे, वो सिर्फ एक क्लाइंट थे. जब बादशाह से पूछा गया कि क्या कभी उनका और हनी सिंह का कोई गाना आएगा? तो उन्होंने कहा था,

''नहीं, गाना तो नहीं बन पाएगा. किंग (हनी सिंह) मेरा बहुत अच्छा दोस्त है लेकिन आज तक मेरा उसके साथ कोई गाना नहीं बन पाया.''

बता दें कि बादशाह और हनी सिंह के बीच गानों के क्रेडिट को लेकर झगड़ा हुआ था. बादशाह कहते हैं कि उन्होंने 'ब्राउन रंग' लिखा था, वहीं हनी सिंह का कहना है कि वो गाना उन्होंने खुद लिखा था.

वीडियो: बादशाह-हनी सिंह के बीच इन्दीप बख्शी की एंट्री, बोले- 'हनी सिंह राजा हैं'

Advertisement

Advertisement

()