The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • When worried Amitabh Bachchan requested lyricist Sameer, Do some magic in Mrityudaata Song

"जब अपनी कमबैक को लेकर चिंतित अमिताभ बच्चन ने मुझसे कहा- आप कुछ जादू करो"

Lyricist Sameer Anjaan ने बताया कि Mrityudata की म्यूज़िक सिटिंग में क्या हुआ था, जिसमें Amitabh Bachchan फिक्रमंद बैठे थे और खत्म हो चुके थे Daler Mehndi और Anand-Milind के इनपुट.

Advertisement
Sameer Anjaan, Amitabh Bachchan
समीर अंजान के अमिताभ के लिए बाग़बान और बाबुल में भी गीत लिखे.
pic
अंकिता जोशी
25 मार्च 2025 (अपडेटेड: 25 मार्च 2025, 07:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

नब्बे का दौर था. साल 1995. अपने दौड़ते-भागते हिट फिल्म करियर को छोड़कर Amitabh Bachchan ने ABCL लॉन्च की. इसमें उनका ख़ूब पैसा और संसाधन लग चुके थे (1999 में कंपनी दिवालिया हो गई). उन्हें वापस फिल्मों में लौटना था. मुंबई में राम गोपाल वर्मा की आमिर, जैकी श्रॉफ, उर्मिला स्टारर और रहमान के म्यूज़िक वाली 'रंगीला' की म्यूज़िक लॉन्च पार्टी हो रही थी. बच्चन भी पहुंचे हुए थे. पार्टी में उन्हें 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' वाले डायरेक्टर मेहुल कुमार दिखे. वे उनके पास गए. बोले, 'सर, आपके पास कोई गरमा गरम स्क्रिप्ट है?' मेहुल ने पूछा किसके लिए और बच्चन बोले, 'मेरे लिए'. अगले दिन उनके ऑफिस से मेहुल के यहां फिर फोन गया कि उनकी रिक्वेस्ट का क्या हुआ. इस पर एक मीटिंग रखी गई. मेहुल ने कहानी सुनाई और यूं 'मृत्युदाता' उनकी कमबैक फिल्म बनी. 1997 में आई ये फिल्म  फ्लॉप गई, लेकिन इसे बनाने में बच्चन ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. इसकी तस्दीक हाल में The Lallantop के साथ बातचीत में गीतकार Sameer Anjaan ने भी की. 

उन्होंने बताया कि 'मृत्युदाता' की म्यूजिक सिटिंग में अमिताभ बहुत फिक्रमंद दिखे. उन्होंने समीर से अनुरोध भी किया कि कुछ ऐसा गाना लिखें कि जादू हो जाए. वो गाना था - 'ना ना ना ना ना रे ...' जिसे तब के पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी से गवाया गया था और फिल्म के फेलियर के इतर वो बेजां हिट हुआ. और आज भी याद किया जाता है. इसमें दलेर और बच्चन साथ में नाचते हुए नज़र आए थे. इस गाने की मेकिंग समीर अंजान ने हमसे साझा की -  

Embed

Embed

समीर ने बताया कि जब बच्चन ने उनसे कहा कि कुछ जादू करिए, तब उनके पास भी कोई थॉट नहीं था. वो क्या लिखेंगे उन्हें कोई आइडिया नहीं था. मगर अमिताभ के ज़ोर देने पर उन्होंने कहा कि कुछ करते हैं. आगे का किस्सा समीर ने बताया -  

Embed

इस गाने की मेकिंग का किस्सा सुनाकर समीर ने कहा, 

Embed

'मृत्युदाता' के बाद समीर ने अमिताभ बच्चन के लिए और भी गाने लिखे. उनकी फिल्म 'बाग़बान' और 'बाबुल' में भी समीर के गाने हैं. 'बाबुल' का बेटी की विदाई वाला गीत 'कहता है बाबुल, ओ मेरी बिटिया...' अमिताभ ने गाया भी है. इसे जगजीत सिंह की आवाज़ में भी रिकॉर्ड किया गया.

वीडियो: गेस्ट इन दी न्यूजरूम: गीतकार समीर ने सुनाई अपने गानों के पीछे की कहानी, अमिताभ और शाहरुख पर क्या बता गए?

Advertisement

Advertisement

()