समाजवादी पार्टी में गृहक्लेश जिस लेवल तक आ गया है अब बस वही दिन देखना रह गया हैजब पार्टी के झंडे पर लिखा रहेगा. 'नक्कालों से सावधान हमारी और कोई शाखा नहीं है.'अभी देखे कहां हो. अभी चुनाव तक ये झगड़ा खिंचा चला तो ये कार्यकर्ताओं को रोके रखनेके लिए फूड वाउचर भी बांटेंगे. इसी स्पीड से झगड़े बढ़े, तो ये एक कार्यकर्ता के दोकार्यकर्ताओं को ज्वॉइन कराने पर 1500 रुपिया, एक महीने का निरमा और सूट का पैसा भीदेंगे. बीजेपी की हालत याद करो. अभी तो मिसकॉल से मेंबर बनेंगे. फिलहाल पार्टी मेंचुनाव निशान पर झगड़ा चल रहा है. बात ऐसी चल रही थी कि दोनों धड़ों को अलग-अलग सिंबलऔर मान्यता दे दी जाए. इन बेचारों को ये भी नहीं कहा जा सकता कि इनको माया मिली नराम. रामवालों और मायावती दोनों से तो इनका कंपटीशन ही चल रहा है. तो हम बता रहेहैं, दुविधा में न रहें ये काम करें. 1. हमारे मऊगंज में एक दुकान थी, कन्हैयाड्रेसेज. फिर उसके भाई ने झगड़कर एक दुकान खोल ली नाम रखा. न्यू कन्हैया ड्रेसेज. अबन्यू कन्हैया ड्रेसेज वाले के बेटे ने पांच साल बाद जब अपनी अलग दुकान खोली तो नामरखा सुपर कन्हैया ड्रेसेज. समाजवादी पार्टी के बागी नेता भी भी चाहें तो अपनी नईपार्टी का नाम न्यू समाजवादी पार्टी, सुपर समाजवादी पार्टी या समाजवादी पार्टीरिटर्न्स रख सकते हैं. 2. वो कहानी सुनी है, जहां एक भैंस होती है दो भाई होते हैं.आधी-आधी भैंस बांट लेते थे. दूसरा भाई जब पीछे से दूध निकालता तो एक भाई मुंह साइडमारता. ऐसा ही बंटवारा समाजवादी पार्टी भी कर ले. अखिलेश आगे का हिस्सा ले लें वहांसे साइकल कंट्रोल करें. मुलायम पीछे का कैरियर ले लें क्योंकि उनके करियर में अबकुछ बचा है नहीं और अमर सिंह से लेकर शिवपाल तक सबको अंत तक उन्हें ही ढोना है.जरूरत कैरियर की ही है. 3. सपा की साइकल इस लायक भी नहीं बची है कि एक घर का गेंहूपिसवा पाए. भले वो घर मुलायम सिंह यादव का ही है. बात तो चलती है कि अखिलेश चुनावनिशान मोटरसाइकल ले लेंगे. बड़ा पुराना मजाक है. साइकल पर मोटर रख लेंगे. मोटर साइकलहो जाएगी. लेकिन यूपी में तो ये भी न चलेगा, वहां मोटर चलने को लाइट भी रहती है? तोनिदान ये है कि दोनों धड़े लड़ें और जिसका पलड़ा भारी रहे, वो साइकल ले जाए. पिछड़े दलके हाथ घंटी आएगी. शेष आप स्त्रीलिंग-पुल्लिंग करके मजाक समझ ही गए होंगे. 4.शिवपाल कुछ चाहते हैं, रामगोपाल कुछ, अखिलेश कुछ चाहते हैं, मुलायम कुछ, आज़म कुछचाहते हैं अमर सिंह कुछ. जब इतना विपक्ष है ही तो निर्वाचन आयोग इन्हीं के बीच चाहेतो एक छोटा सा विधानसभा चुनाव करा ले. जो जीते उसे बाद में फाइनल खेलने दिया जाए.ऐसा चला तो अंत में ये होगा कि सबके मन की हो जाएगी. हर कोई चाहता है अगले का पत्ताकैसे भी कट जाए, नतीजों में जनता खिसियाकर वही कर न दे. सब हार जाएं सबके मन की होजाए.