The Lallantop
Advertisement

आपकी एक गलती से लाखों कमा रहे हैं ये लोग

एक गलत एंटर, जिसके बाद आपको लुभाया जाता है, और आप फंस जाते हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
16 मार्च 2016 (Updated: 17 मई 2017, 10:01 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
Ty!erC नाम के फेसबुक पेज को पौने पांच सौ लोग भी नहीं देखते लेकिन इनके यूट्यूब चैनल funnythings4u के एक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. वो भी गलती से. दरअसल ये बहुत बेसिक से काम करते हैं. आपकी एक गलती का वेट करते हैं. आप गलती करते हैं तो आपको लुभाया जाता है. आप फंस जाते हैं. जैसे हम फंस गए :p 12873661_969009859815015_1044389158_o इंटरनेट पर सर्च करते हुए कभी-कभी ये होता है कि की-वर्ड डालकर एंटर मारने की बजाय हाथ एंटर के साथ बैकस्लैश "\" पर पड़ जाता है. एंटर के ठीक ऊपर ही तो होता है बैकस्लैश. तो की-वर्ड जाता है तेल लेने और सर्च रिजल्ट में कुछ और ही पेज खुल जाता है. सामने दिखता है एक यूट्यूब वीडियो. कतई हॉट सी युवती की छोटी सी फोटो नजर आती है. आदमी उत्सुकतावश क्लिक कर ही देता है, और बजता है एक इरीटेटिंग सा रीमिक्स और आपको पता लगता है. बुद्धू बना दिया गया है आपको थोड़ी सी होशियारी से.

वीडियो ये रहा

Advertisement

Advertisement

()