The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • War 2 will release sooner than expected, Shah Rukh, Salman and Hrithik will be seen

'वॉर-2' आएगी उम्मीद से पहले! शाहरुख़-सलमान-ऋतिक एक ही फिल्म में!

मेकर्स ‘पठान’ के बज़ को भुनाने के लिए ‘वॉर-2’ पर जल्द काम शुरू करेंगे.

Advertisement
pic
19 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 19 फ़रवरी 2023, 07:01 PM IST)
War 2 will release sooner than expected
तीनों स्टार एक साथ दिखेंगे!
Quick AI Highlights
Click here to view more

Pathaan ने गदर काट रखी है. सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पिछले 25 दिनों से यही सब सुनने को मिल रहा है. हम भी ऐसा ही कुछ लिखते जा रहे हैं. इंडिया में फिल्म ने अब तक करीब 612 करोड़ रुपए कमा (Pathaan collection) लिए हैं. और वर्ल्डवाइड 988 करोड़. ‘पठान’ से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपना कमबैक किया है. गजब की परफॉर्मेंस के साथ. लेकिन लोगों को फिल्म पसंद आने के कई और भी कारण हैं. जैसे सलमान खान (Salman Khan) का केमियो. फिल्म में सलमान का किरदार ‘टाइगर’ पठान को बचाने आता है. फिल्म का हाई पॉइंट वही सीन था. अब खबर है कि सलमान, शाहरुख और ऋतिक (Hrithik Roshan) एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. यानी फुल थ्रिल.

‘पठान’ के रिलीज़ होने के बाद से फिल्मी गलियारों में शाहरुख और ऋतिक के क्रॉसओवर को लेकर काफी चर्चा थी. फिल्म में ‘वॉर’ और ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी के कई किरदारों का रेफ्रेंस आता है. पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान के साथ ‘पठान’ में ऋतिक का कैमियो भी देखने को मिलेगा. मेकर्स ने भी इस बात को आखिरी तक छुपाकर रखा. लेकिन अब खबर आई है कि फैंस सलमान, शाहरुख और ऋतिक को जल्द एक साथ देखेंगे. फिल्म का नाम होगा ‘वॉर-2’.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पाई यूनिवर्स के मेकर्स ‘पठान’ के बज़ को भुनाने के लिए ‘वॉर-2’ पर जल्द काम शुरू करेंगे. यश राज फिल्म्स की तरफ से पहले ही ये अनाउंस कर दिया गया था कि ‘पठान’ भी इसी यूनिवर्स का हिस्सा है. अब बनने वाली सारी मूवीज एक-दूसरे से इंटरलिंक्ड होंगी. ‘पठान’ और ‘टाइगर’ को एक साथ स्क्रीन पर देखना किसी क्लासिक मूव से कम नहीं थी. अब दर्शक ‘वॉर’ के कबीर को भी स्पाई यूनिवर्स मूवी में देखेंगे.

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक YRF का अगला प्रोजेक्ट ‘वॉर-2’ होगा. इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग पहले से ही रेडी है. फिल्म की स्क्रिप्टिंग आदित्य चोपड़ा और श्रीधर राघवन कर रहे हैं. ये भी खबर है कि अगर सब ठीक रहा तो फिल्म 2023 के अंत तक प्रोडक्शन फेज में चली जाएगी. मीडिया सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया,

“ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ‘वॉर’ ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद YRF की तीसरी स्पाई फिल्म थी. लेकिन ‘वॉर’ एक सोलो फिल्म के रूप में बनाई गई थी. इसका पिछली फिल्मों से कोई रिलेशन नहीं था. ‘पठान’ से पिछले स्पाई कैरेक्टर्स का क्रॉसओवर शुरू किया गया है और इसे सीधे ‘वॉर’ से भी जोड़ा गया था.”

टाइगर-3 में भी होगा क्रॉसओवर

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पठान’ से शुरू हुआ क्रॉसओवर सलमान खान की दिवाली पर रिलीज़ होने वाली ‘टाइगर-3’ में भी जारी रहेगा. जिसके बाद ऋतिक की ‘वॉर-2’ आएगी. जिसमें अब तक का सबसे बड़ा क्रॉसओवर देखने को मिलेगा. ‘वॉर-2’ में पिछली पांच स्पाई फिल्मों के कैरेक्टर का क्रॉसओवर होगा. इस सीक्वल को इस तरह लिखा गया है जिससे पिछले स्पाई कैरेक्टर्स से कनेक्ट किया जा सके. इसमें ऋतिक कबीर धालीवाल के रूप में दिखेंगे.

हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि फिल्म जिम (जॉन अब्राहम) के साथ कबीर के किरदार की बैक स्टोरी बताएगी या नहीं. या ऐसा भी हो सकता है कि इसे पूरी तरह से नई सेटिंग में बनाया जाए. ‘वॉर-2’ को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे या नहीं, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है. सूत्रों के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर को बदला भी जा सकता है.    

वीडियो: 'पठान' के बाद YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में होगी हर किरदार की बैकस्टोरी

Advertisement

Advertisement

()