‘गो गोवा गॉन’ वाले एक्टर और कॉमेडियन वीर दास. जिनकी सुनाई हुई एक कविता पर बवालहो गया. वीर ने इस मामले में क्या सफाई दी? कैसा है 'स्पाइडर मैन, नो वे होम' और'छोरी' का ट्रेलर और करण जौहर ने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट के लिए किस एक्टर को साइनकिया है? आज की बड़ी खबरें आप नीचे पढ़ सकते हैं. 1. टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर मैन,नो वे होम' का ट्रेलर रिलीज़ पहली खबर इंटरनेशनल सिनेमा की. मार्वल स्टूडियो कीफिल्म 'स्पाइडर मैन, नो वे होम' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. मूवी साल 2019 में आई'स्पाइडर मैन, फार फ्रॉम होम' की फॉलोअप है.करीब ढाई मिनट के इस ट्रेलर में डॉक्टर ऑक्टोपस, ग्रीन गोब्लिन और द लिज़र्ड भीदिखाई दे रहे हैं. टॉम हॉलैंड की ये फिल्म इंडिया में 17 दिसंबर को रिलीज़ होगी. 2.नुसरत भरुचा की फिल्म 'छोरी' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया नुसरत भरूचा की फिल्म 'छोरी'का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया. मूवी मराठी फिल्म 'लपाछपी' का हिंदी रीमेक है. एकमिनट 56 सेकेंड के इस ट्रेलर में नुसरत का किरदार साक्षी, खुद को और अपने होने वालेबच्चे को किसी बुरे साये से बचाने की कोशिश करती हैं.विशाल फुरिया के डायरेक्शन में बनी ये हॉरर फिल्म 26 नवंबर को अमेज़ॉन प्राइमवीडियो पर रिलीज़ की जाएगी. 3. टॉप 10 टाइटल्स के लिए नेटफ्लिक्स ने लॉन्च कीवेबसाइट नेटफ्लिक्स ने अपनी एक नई वेबसाइट लॉन्च की है. जिसमें हर हफ्ते नेटफ्लिक्सके टॉप 10 शोज़ और फिल्मों के अपडेट देखने को मिलेंगे. इन टॉप 10 शोज़ को उनकेव्यूज़ के हिसाब से बांटा जाएगा. इस लिस्ट को अलग-अलग कैटेगरीज़ में बांटा गया है.जिसमें फिल्म्स, टीवी शोज़, और वेब सीरीज़ को रखा जाएगा. ये लिस्ट हर मंगलवार कोअपडेट की जाएगी. 4. यश राज फिल्म्स की पहली सीरीज़ का डायरेक्शन करेंगे गोपी पुथरन?बीत दिनों खबर आई कि यशराज बैनर्स जल्द ही डिजिटल स्पेस में उतरने जा रहा है.वैराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक यश राज बैनर्स ने अमेज़ॉन प्राइम वीडियो केसाथ मिलकर एक इन्वेस्टिगेटिव सीरीज़ बनाने की तैयारी कर रहा है. जिसके डायरेक्टरगोपी पुथरन हो सकते हैं. जिन्होंने साल 2019 में आई 'मर्दानी 2' का डायरेक्शन कियाऔर साल 2014 में आई 'मर्दानी' की स्क्रिप्ट लिखी. वैसे अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियलकंफर्मेशन नहीं आई है. सबकुछ ठीक रहा तो भोपाल में इसकी शूटिंग शुरू की जा सकती है.5. करण जौहर की फिल्म में दिखेंगे विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी एक्टर विक्की कौशल और'बुलबुल' फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी जल्द ही करण जौहर की फिल्म में नज़र आ सकतेहैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी. जिसे डायरेक्ट करेंगेआनंद तिवारी और जिसकी शूटिंग अगले साल फरवरी से शुरू हो सकती है. फिल्म के प्लॉट कोलेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं आया है. 6. फिर से पोस्टपोन होगी आमिर खान की 'लाल सिंहचड्ढा'? आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज़ डेट एक बार फिर टाल दी गई है. पहलेइसे 11 फरवरी 2022 को रिलीज़ किया जाना था. मगर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट केमुताबिक अब इसे अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा. वैसे अभी तक ऑफिशियली इसपर कोई कंफर्मेशन नहीं आई है. ये फिल्म हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेकहोगी. 7. रिएलिटी शो जज करेंगे मिथुन चक्रवर्ती-करण जौहर करण जौहर और मिथुनचक्रवर्ती जल्द ही एक टैलेंट रिएलिटी शो में बतौर जज नज़र आएंगे. कलर्स पर आने वालेशो 'हुनरबाज़' में दोनों स्टार्स जज की कुर्सी संभालेंगे. इस शो में सिंगर,म्यूज़िशियन, डांसर, मजिशियन, स्टंट मैन, कॉमेडियन्स कोई भी हिस्सा ले सकता है. शोके लिए ऑडिशंस शुरू हो चुके हैं. इसे जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा. 8.अमेरिका में सुनाई कविता को लेकर हुए बवाल पर वीर दास का जवाब कॉमेडियन वीर दास इनदिनों चर्चा में हैं. वजह है उनका अमेरिका में किया एक लाइव शो. जिसमें सुनाई गईउनकी एक कविता को लोग भारत विरोधी बता रहे हैं. इस कविता का वीडियो सोशल मीडिया परखूब वायरल हो रहा है. इसी के चलते वीर दास पर मुंबई में FIR भी दर्ज करवाई गई है.कंगना रनौत भी वीर पर भड़क गईं. उन्होंने भी कॉमेडियन पर सख्त एक्शन लिए जाने कीमांग कर दी. इन सभी विवादों के बाद वीर दास ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने ट्विटर परएक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है. जिसमें लिखा कि उनका इरादा देश का अपमान करने का नहींथा. बल्कि वो अपनी कविता से ये याद दिला रहे थे कि तमाम मुद्दों के बाद भी हमारादेश महान है.View this post on InstagramA post shared by Vir Das (@virdas)वीर ने लिखा, ''मेरा वीडियो ये बताता है कि हमें अपनी महानता को नहीं भूलना चाहिए.हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि क्या चीज़ हमें महान बनाती है. हमारा देश अपने आप मेंबेहद खूबसूरत है. मेरे वीडियो का बस यही मतलब था कि हमें अपने देश पर गर्व होनाचाहिए. प्लीज़ किसी भी एडिटेड वीडियो को देखकर मूर्ख मत बनिए. लोग भारत के लिएसम्मान से ताली बजाते हैं, नफरत से नहीं. मुझे मेरे देश पर गर्व है और मैं इसी गौरवको दुनिया भर में ले जाता हूं.''वीर ने अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में अपना ये शो किया था. शो का वीडियो उन्होंनेअपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है.तो ये थी आज की बड़ी खबरें. अगर आप चाहें तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देखसकते हैं. इसे रोज़ाना शाम 06 बजे रिलीज़ किया जाता है.