The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Tiger 3 trailer: This might be the storyline of Salman Khan Katrina Kaif starrer movie

'टाइगर 3' का ट्रेलर देखने के बाद फिल्म की कहानी के बारे में ये बातें पता लगी

ट्रेलर में 'टाइगर 3' की कहानी जितनी सिंपल लग रही है, उतनी है नहीं.

Advertisement
pic
16 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 04:06 PM IST)
tiger 3 trailer, salman khan,
'टाइगर 3' के एक सीन में सलमान खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की Tiger 3 का ट्रेलर आ गया है. फुल पावर ट्रेलर है. अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है. जनता को बस ये शिकायत है कि ट्रेलर बहुत सीरियस और इंटेंस है. शायद मेकर्स ने जानबूझकर एक्शन बेस्ड ट्रेलर रिलीज़ किया. इसके बाद कुछ और प्रोमोज़ आने हैं, जिसमें इमोशन और डायलॉगबाज़ी देखने को मिलेगी. अब तक जितना देखने को मिला, उस आधार पर 'टाइगर 3' की बुनियादी कहानी काफी हद तक साफ हो रही है. इस डिपार्टमेंट में इसे प्रेडिक्टेबल भी कहा जा सकता है. हालांकि ये सिर्फ 'टाइगर 3' की नहीं, ओवरऑल YRF स्पाई यूनिवर्स की समस्या है.

ख़ैर, 'टाइगर 3' की कहानी को संक्षेप में समझने की कोशिश करते हैं. जैसा कि फिल्म के राइटर श्रीधर राघवन अपने इंटरव्यू में बता चुके हैं कि 'टाइगर 3' की कहानी 'एक था टाइगर' से जुड़ी हुई है. यानी उसके पहले ज़ोया और आतिश का कुछ पंगा था. टाइगर ने उसमें हस्तक्षेप किया. उस प्रक्रिया में आतिश की फैमिली खत्म हो गई. अब वही आतिश वापस आया है टाइगर और ज़ोया से बदला लेने. उसकी फैमिली और देश, दोनों को बर्बाद करके.  

'टाइगर 3' ट्रेलर में एक डायलॉग है, जिसमें इमरान हाशमी का निभाया आतिश का किरदार कहता है-

"अब चॉइस सिंपल है, या तुम अपने देश को बचाओ या फैमिली को."

टाइगर अपने देश को चुनता है. इसमें ज़ोया की डेथ हो जाती है. मगर टाइगर और ज़ोया का बेटा बच जाता है. टाइगर को गद्दार घोषित कर दिया जाता है. वो अपनी इज्ज़त वापस पाने के लिए फाइट मारता है. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि 'टाइगर 3' में ज़ोया की मौत, पठान की एक गलती से हो जाती है. यहीं से 'टाइगर वर्सज़ पठान' की नींव पड़ती है. क्योंकि उस फिल्म में टाइगर, पठान से ज़ोया की मौत का बदला लेगा.

इसी वजह से ये कहा जा रहा है कि स्पाई यूनिवर्स की हर फिल्म का मोटा-मोटी थीम कमोबेश सेम ही रह रहा है. 'पठान' में जॉन की पत्नी और बच्चा मारे गए थे. जिसका बदला वो पठान से लेने आता है. यहां आतिश की फैमिली बर्बाद हो गई है. उसका बदला वो टाइगर से लेने आया है.

फैन और कॉन्सपिरेसी थ्योरीज़ के मुताबिक 'टाइगर 3' का बेसिक प्रेमाइज़ यही बताया जा रहा है. हालांकि अभी ये सब सिर्फ अटकलें हैं क्योंकि पिक्चर किसी ने नहीं देखी. 12 नवंबर को 'टाइगर 3' रिलीज़ हो रही है, उस दिन ये साफ होगा कि फैन्स का अंदाज़ा कितना सही था और कितना गलत है. हालांकि 'टाइगर 3' की कहानी जितनी सिंपल लग रही है, उतनी होने नहीं वाली. क्योंकि श्रीधर राघवन ने ये भी बताया था कि इस फिल्म में कई सारे टर्न्स एंड ट्विस्ट होने वाले हैं.

ख़ैर, 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, अनंत विधात, कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी और रिधि डोगरा जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: 'टाइगर 3' से पहले हॉलीवुड की वजह से हिंदी फिल्मों की IMAX रिलीज़ टली, सलमान खान ने बदला ले लिया

Advertisement

Advertisement

()