500 के नोट की ऐसी बातें, जो अब तक कोई नहीं जानता
इस नोट में एक संदेश भी छिपा है, जो आपको बड़ी देर में समझ आता है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
मैं इतना मिडिल क्लास हूं कि जब हजार के नोट बंद हुए तो मेरी जेब में हजार का नोट नहीं था. पांच सौ का भी कौन सा था ही. लेकिन ये तसल्ली थी कि पांच सौ का नोट मैंने देखा था. मिडिल क्लास की बात चली तो ये भी है कि अगर मैं चाहूं कि एक नोट यादगार के तौर पर बचाकर रख लूं तो दो महीने का बजट बिगड़ जाए.
हम जैसे लोगों के साथ दिक्कत ये भी है कि नोटबंदी के बाद कह दो, गलत हुआ तो लोग उलाहने देते हैं. नुकसान हो गया क्या जो रो रहा है? हम मना भी नहीं कर पाते, भले वो ये मान बैठें कि हम कालाधन डूबने पर रो रहे हैं, पर इसी बहाने कम से कम वो हमें कंगला तो नहीं मानते. जिस आदमी ने ज़िंदगी में कभी एक पर्स में दो पांच सौ के नोट न देखें हो उसे फेसबुक पर कहा जाए बड़ा नुकसान हो गया लगता है तो खुशी कितनी होती है.
पांच सौ का नया नोट हाथ आया, देखिए ये वो नोट है जो 3D में छपा है. हमें देखने में नज़र आता है कि ये गलत छपा है. ऐसी ही बातें वो लोग भी कटे हैं जो 3D फिल्मों का कैमरे से रिकॉर्डेड प्रिंट ऑनलाइन देख कह देते हैं, प्रिंट खराब है, हिल गया है, जबकि उस वक़्त 3D से न्याय करने वाले चश्मे जो नहीं लगाए जाते. दुरंगे चश्मे लगाइए तो आपको पता लगेगा, कितनी गहराई है इस नोट में.

इस नोट को गौर से देखिए. आपको लगेगा गांधी जी इन्स्टाग्राम पर चले गए हैं. और Nashville फ़िल्टर यूज कर लिया है. इस नोट को पलटकर देखिए. आपको महसूस होगा बारहवीं का बच्चा किसी फोटो पर जितने भी फोटो एडिटिंग एप और फॉन्ट यूज कर सकता था, सब इस्तेमाल कर चुका है.
\
इस नोट के किनारे देखिए इसमें बाकायदा बॉर्डर भी इस्तेमाल किया गया है. मैं बता रहा हूं किसी ने ये नोट पिक्स्लर वाले ऐप पर बैठकर बनाया है. इस नोट में जम-जमकर हरा रंग इस्तेमाल हुआ है ये बहुत अच्छी बात है. इसने हमें अंदर तक टटोला है. छुआ है. पांच सौ की पत्ती दिए बिना जहां कोई काम नहीं बढ़ता, वहां पांच सौ की नोट को हरी झंडी वाला रंग देना अद्भुत प्रयास है. भले ये नोट दिखने में डॉलर सरीखा लगे, इसके बावजूद ये देसी है. एक बार जींस के साथ धुल जाये तो रंग ऐसे उतर जाता है कि फिर नोट भी नहीं चलता. ये संदेश है, मेहनत की कमाई, मेहनत से हमारा तात्पर्य लाइन में लगने से है. मेहनत की कमाई की धुलाई मत कीजिए.
लोग लाइन में लगे हैं, यहां ब्लैक मनी के नोटों को हवाई यात्रा कराई जा रही है
जनता लाइन में लगी है और ये 27 लाख के नए नोट लेकर घूम रहे थे

.webp?width=60)

