दीपिका जिस मज़ेदार हॉलीवुड फिल्म की रीमेक करने जा रही हैं उसकी कहानी जान लीजिए
दिल खुश कर देने वाली इस स्वीट सी फिल्म के रीमेक में उनके साथ ऋषि कपूर भी होंगे.
Advertisement

लेफ्ट में 'दी इंटर्न' में रॉबर्ट डी नीरो और एन हेथवे. राईट में दीपिका और ऋषि.
Quick AI Highlights
Click here to view more
2015 में एक मूवी आई थी. दी इन्टर्न. वार्नर ब्रदर्स की मूवी. इसकी स्टोरी ये कि एक रिटायर्ड बंदा, बेन विटेकर एक महिला उद्यमी (सीईओ), ज्यूल्स ऑस्टिन की कंपनी में इंटर्नशिप करने जाता है. उसे कंपनी की किसी मज़बूरी के चलते एंट्री भी मिल जाती है. शुरू-शुरू में बेन को खूब हल्के में लिया जाता है, लेकिन बाद में न केवल कंपनी में उसे पसंद किया जाने लगता है, बल्कि वो धीरे-धीरे ज्यूल्स ऑस्टिन की पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ की दिक्कतें भी सॉल्व करने लगता है. 2015 में आई ये हॉलीवुड की फिल्म कुछ-कुछ ‘डियर ज़िंदगी’ की फील लिए थी. इस मूवी में बेन विटेकर बने थे रॉबर्ट डी नीरो और ज्यूल्स ऑस्टिन बनीं थीं एन हेथवे. रॉबर्ट डी नीरो, वही ‘टैक्सी ड्राईवर’ और ‘दी गॉडफादर’ वाले.# दी इंटर्न-
अब इसका ऑफिशियल हिंदी रिमेक अनाउंस हुआ है. इसमें रॉबर्ट डी नीरो वाला रोल ऋषि कपूर और ज्यूल्स ऑस्टिन वाला रोल दीपिका पादुकोण करेंगी. दीपिका पादुकोण इसे सुनील खेत्रपाल के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी करने जा रही हैं. उनकी एक प्रोड्यूसर के रूप में ये तीसरी फिल्म होगी. पहली छपाक थी, दूसरी 83 का काम चालू आहे. जहां दीपिका के बैनर का नाम ‘का प्रोडक्शन’ है, वहीं सुनील खेत्रपाल का बैनर ‘एज्यूर (AZURE) एंटरटेनमेंट’ है.# आज क्यूं बात कर रहे हैं-
ऋषि कपूर ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ते हुए कहा-Thrilled to present my next!🎞
The Indian adaptation of #TheIntern A 2021 release! Presented by @_KaProductions @warnerbrosindia and @iAmAzure See you at the movies!@chintskap pic.twitter.com/c3Fmr2H7GD — Deepika Padukone (@deepikapadukone) January 27, 2020
‘दी इंटर्न’ भारतीय कार्यस्थल के हिसाब से बहुत ही प्रासंगिक फिल्म है. ये मानवीय रिश्तों को खूबसूरती से दिखाती है. मैं दीपिका के साथ काम करने और इसका हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हूं.
इस मौके पर दीपिका ने बताया कि-Moving on to yet another journey with the Indian adaptation of #TheIntern with @deepikapadukone ! Produced by @SunirKheterpal and #DeepikaPadukone for @iAmAzure & @_KaProductions in collaboration with @warnerbrosindia @DenzD pic.twitter.com/wuPq8caN4H
— Rishi Kapoor (@chintskap) January 27, 2020
इंटर्न पर्सनल फील लिए है. वर्कप्लेस में बनने वाली रिलेशनशिप की कहानी. मुझे लगता है कि आज का टाइम इस कहानी के लिहाज से परफेक्ट है.तो, ये मूवी फ्लोर पर तो आ गई है. रिलीज़ इस साल होगी या अगले. इसके लिए कुछ और अपडेट्स का इंतज़ार करना होगा. ऋषि कपूर और दीपिका इस प्रोजेक्ट्स से पहली बार एक साथ काम करेंगे. एक अच्छी खबर और है, कि हम आने वाले समय में वार्नर ब्रदर्स की और भी फिल्मों के हिंदी रीमेक की उम्मीद कर सकते हैं.
वीडियो देखें: सलमान आमिर को लेकर कल्ट कॉमेडी बनाने वाले फिल्म मेकर विनय की डेथ हो गई-

.webp?width=60&quality=30)