The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Shahrukh Khan interview to akshay kumar new song update

'फाइटर' के बाद इस फिल्म पर काम करेंगे अनिल

अनिल कपूर इन दिनों ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' पर काम कर रहे हैं.

Advertisement
anil kapoor
अनिल कपूर ने बताया कि वो साउथ के हिंदी रीमेक में नज़र आने वाले हैं.
pic
मेघना
16 मई 2023 (Updated: 16 मई 2023, 07:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां पढ़ने को मिल जाएगी. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

# अब से शाहरुख मीडिया को कोई इंटरव्यू नहीं देंगे!

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 07 सितंबर को रिलीज़ होनी है. लेकिन 'पठान' की तरह इस बार भी शाहरुख मीडिया से दूरी ही बनाकर रखेंगे. दरअसल सोशल मीडिया पर एक क्लिप चल रही है. इसमें कहा जा रहा है कि शाहरुख ने एक टीवी-चैनल के शो में आने से मना कर दिया. उन्होंने अपने जवाब में ये लिखा कि अब से वो पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई बात नहीं करेंगे. वो सिर्फ फ़िल्मों के ज़रिए अपने फैन्स के साथ संवाद करेंगे. इससे पहले शाहरुख ने 'पठान' के वक्त भी मीडिया से कोई इंटरैक्शन नहीं किया था. प्रमोशन ना करके ही उन्होंने 'पठान' को प्रमोट किया. जिसका असर फिल्म की कमाई पर साफ दिखा.

# बी प्राक के गाने में अक्षय कुमार-अमायरा दस्तूर

अक्षय कुमार, बी प्राक का गाना 'क्या लोगे तुम' रिलीज़ हो गया है. जिसमें अमायरा दस्तूर भी दिख रही हैं. एक दिन पहले रिलीज़ हुए इस गाने को यू-ट्यूब पर अब तक 12 मिलियन यानी करीब एक करोड़ 20 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं. यू-ट्यूब की ट्रेंडिग लिस्ट में ये गाना दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

# अभिषेक की 'द बिग बुल' का सीक्वल बनेगा

अभिषेक बच्चन की सीरीज़ 'द बिग बुल' के प्रड्यूसर आनंद पंडित ने बताया कि इसके सीक्वल पर जल्द काम शुरू करेंगे. जिसकी कहानी भी किसी फाइनेंशियल क्राइम पर बेस्ड होगी. बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए आनंद पंडित ने कहा कि वो चाहते हैं इस तरह के क्राइम को लोगों तक पहुंचना चाहिए. आनंद ने बताया कि अभी सीक्वल को लेकर कुछ तय नहीं हैं लेकिन जल्द ही इस पर काम होगा.

# 'फाइटर' के बाद इस फिल्म पर काम करेंगे अनिल

अनिल कपूर इन दिनों ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसके बाद वो साल 2019 की मलयालम फिल्म 'एंड्राइड कुंजप्पन वर्ज़न 5.25' के हिंदी अडैप्शन में नज़र आएंगे. जिसका नाम होगा 'सूबेदार'. जल्द ही इस पर काम शुरू होगा.

#. अमिताभ के बाद अनुष्का ने भी की बाइक राइड

अमिताभ बच्चन के बाद अनुष्का शर्मा की भी एक फोटो सामने आई. जिसमें वो बाइक पर लिफ्ट मांगकर अपने वर्क स्टेशन पर पहुंची. अनुष्का और अमिताभ की इस वायरल फोटो में सोशल मीडिया यूज़र्स ने मुंबई पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया. लोग कहने लगे कि स्टार्स हेलमेट नहीं लगाते उन्हें कुछ नहीं कहा जाता, जनता की पर्ची कट जाती है. जब मुंबई पुलिस तक ये तस्वीर पहुंची तो उन्होंने आगे मुंबई ट्रैफिक पुलिस को टैग कर दिया. अब मुंबई ट्रैफिक पुलिस इस मामले में एक्शन लेगी.

# जूही की 'ये है मेरी फैमिली 2' का ट्रेलर रिलीज़

जूही परमार सीरीज़ 'ये है मेरी फैमिली 2' से डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं. जिसका ट्रेलर आ गया है. कहानी अवस्थी परिवार की है. जिसे देखकर आपकी 90 के दशक की यादें ताज़ा हो जाएंगी. इसे अमेज़न मिनी टीवी पर 19 मई से देख सकेंगे.

# 'फरहाना' की एक्ट्रेस को मिली पुलिस प्रोटेक्शन

ऐश्वर्या राजेश की तमिल फिल्म 'फरहाना' पर विवाद शुरू हो चुका है. कुछ मुस्लिम ऑर्गनाइज़ेशन ने फिल्म के को एंटी-इस्लामिक बताया है. लोग ऐश्वर्या को ऐसा रोल करने के लिए बुरा-भला कह रहे हैं. जिसके बाद ऐश्वर्या को पुलिस प्रोटेक्शन दी गई है. 12 मई को रिलीज़ हुई इस फिल्म पर हुए विवाद पर मेकर्स ने सफाई भी दी है. उन्होंने कहा है कि ये फिल्म किसी जाति या किसी की भावना के अगेंस्ट नहीं है.
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान ने 'पठान' का प्रमोशन नहीं किया था, अब इंटरव्यू ना देकर 'जवान' को प्रमोट कर रहे हैं?

Advertisement

Advertisement

()