फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां पढ़ने को मिलजाएगा. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.# ममूटी की फिल्म 'कन्नूर स्क्वॉड' का ट्रेलर आ गया हैममूटी की फिल्म 'कन्नूर स्क्वॉड' का ट्रेलर आ गया है. ये एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलरफिल्म है. जिसमें ममूटी ASI के रोल में होंगे. जो अपनी टीम के साथ एक केस पर काम कररहे हैं.# ओवरसीज़ में भी शाहरुख की 'जवान' का दबदबा'जवान' इंडिया ही नहीं विदेशों में भी बढ़िया कलेक्शन किया है. इसके ओवरसीज़कलेक्शन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में बीते हफ्ते रिलीज़ हुईफिल्मों में ‘जवान’ टॉप पर रही. ऑस्ट्रेलिया में इसने 2.11 करोड़ रुपए, न्यूज़ीलैंडमें 39.13 लाख रुपए, जर्मनी ने 1.30 करोड़ रुपए और इंग्लैंड में 2.16 करोड़ रुपएकमाया है.# किरण राव की 'लापता लेडीज़' की रिलीज़ डेट आईआमिर खान और किरण राव के कोलैबरेशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज़' की रिलीज़ डेट आगई है. इसे अगले साल 05 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म को किरण राव डायरेक्टकरेंगी.# एजाज़ ने शाहरुख संग काम करने का अनुभव बतायाएजाज़ खान ने शाहरुख के साथ 'जवान' में काम करने का एक्सपीरिएंस शेयर किया है.इंडिया टुडे से बात करते हुए एजाज़ ने कहा, ''फिल्म में मेरा पहला सीन ही शाहरुखखान के साथ था और वो अमेज़िंग था. मैं बता नहीं सकता जिस तरह शाहरुख डायलॉग्स बोलतेहैं, उनके आने पर जो सेट पर एनर्जी होती है वो बहुत पॉज़िटिव हैं. सामने वाले कोसहज कर देते हैं.''# महेश बाबू ने की शाहरुख की 'जवान' की तारीफमहेश बाबू ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की तारीफ की है. महेश ने ट्वीट किया,''जवान एक ब्लॉकबस्टर सिनेमा है. एटली ने किंग साइज़ एंटरटेनमेंट दिया है वो भीकिंग के साथ. अपने करियर की बेस्ट फिल्म के साथ वो आएं हैं. स्क्रीन पर जो करिश्माऔर चार्म शाहरुख ने बनाया है वो अनमैच्ड है. 'जवान' अपने खुद के रिकॉर्ड तोड़ रहाहै.''